मेष (Aries):-
Cards:- Five of cups
कार्य क्षेत्र में बढ़ती राजनीति को लेकर सभी सहयोगी परेशान हो सकते है. किसी नई परियोजना में कार्य करने का मौका मिल सकता है. इस समय सब खुद को बेहतर साबित करने की होड़ में लगे हुए हैं. जिसके कारण पूरा वातावरण प्रतिस्पर्धा वाला हो सकता है. भूतकाल में जिन स्थितियों का सामना करना पड़ा होगा. उनसे काफी दुःख प्राप्त हुआ हो सकता है. प्रिय से किसी ऐसी बात को लेकर विवाद हो सकता है. जो परिजनों को लेकर हो सकती है. अचानक से अतीत से कोई व्यक्ति सामने आ सकता हैं. जिसकी मंशा बदला लेने की हो सकती है. इस स्थिति से बचने के लिए परिजनों से बात कर सकते है. अतीत में हुए नुकसान से सबक लेने का सकारात्मक रुख अपनाएं. धैर्य रखें. जल्द ही कुछ शुभ समाचार मिल सकते हैं. नौकरी में स्थानांतरण की मांग भी अधिकारियों से कर सकते हैं. कुछ समय से रुके हुए कार्यों को पूरा कर सकते है.
स्वास्थ्य: ज्यादा देर झुककर काम करने से पीठ दर्द काफी बढ़ सकता हैं. किसी फिजियोथैरेपिस्ट की सलाह से कुछ व्यायाम कर सकते हैं.
आर्थिक स्थिति: माता से कुछ धन राशि उपहार में मिल सकती हैं. किसी कीमती वस्तु के चोरी होने या खोने की संभावना बन रही है.
रिश्ते: प्रिय ने विवाह संबंध पक्का होने पर आपको धोखा दे दिए. किसी तीसरे व्यक्ति के साथ उसने विवाह करने की इच्छा बता दी.
दिशा भटनागर