Mesh Tarot Rashifal 21 February 2026: वेतन वृद्धि हो सकती है, काम पूरे करेंगे

Aaj ka Mesh (Aries) Tarot Card Horoscope, 21 February 2026: जीवनसाथी पर शक बढ़ सकता है.अचानक से उसके व्यवहार में आया अंतर और बातें छुपाना शक को बढ़ा सकता है.इस समय सामने वाले की हरकत पर नज़र रख सकते है.

Advertisement
aries horoscope aries horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 21 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 12:52 AM IST

मेष (Aries):-
Cards:-  Knight of swords 


किसी मित्र का विवाद सुलझाना बड़ी मुसीबत में डाल सकता है.सामने वाला काफी शक्तिशाली हो सकता है.मित्र के साथ विवाद का निपटारा करने की उसकी कोई मंशा नज़र नहीं आ रही है.संभव हैं, कि सामने वाला हाथापाई पर उतर आएं.जीवनसाथी पर शक बढ़ सकता है.अचानक से उसके व्यवहार में आया अंतर और बातें छुपाना शक को बढ़ा सकता है.इस समय सामने वाले की हरकत पर नज़र रख सकते है.

Advertisement

नई नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है.नौकरी में पदोन्नति के साथ अच्छी वेतन वृद्धि भी हो सकती है.समय की अनुकूलता कार्यों की गति बढ़ा सकती है.रुके हुए कार्य पूरे हो सकते है.विद्यार्थियों को थोड़े से प्रयास से ही अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है.कोई ऐसी महत्वाकांक्षा अभी तक पूरी नहीं हो पाई है.तो वह पूरी हो सकती है.संतान की शिक्षा को लेकर बनी चिंता कम हो सकती है.कार्यों में अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते है.

स्वास्थ्य: किसी जहरीले कीड़े के काटने से चकत्ते हो सकते है.घरेलू उपचार करेंगे.

आर्थिक स्थिति: पिता की सलाह से किसी निजी संपत्ति को खरीदने की कोशिश कर सकते है.

रिश्ते: प्रिय का कोई परिजन बदतमीजी कर सकता है.इससे सामने वाले से नाराज़ हो सकते है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement