मेष (Aries):-
Cards:- Death
निर्णय क्षमता को मजबूत करें. अपने फैसलों के बल पर कई कामों में सफलता हासिल कर सकते है. किसी व्यक्ति की बातों में न आएं. कुछ लोगों की ईर्ष्या कार्यों को नुकसान पहुँचा सकती है. कार्य क्षेत्र में उच्च अधिकारी की किसी बात को नजर अंदाज करना मुश्किल में डाल सकता है. कुछ नए बदलाव जल्द ही जीवन में आते नजर आएंगे. कुछ नए लोगों से मित्रता नए अवसर देंगी. विद्यार्थियों को पढ़ाई में कुछ परेशानी महसूस हो सकती है. इस समय अधीरता की जगह धैर्य से काम लें. पुराने लोगों और पुरानी चीजों को खुद से दूर कर सकते है. मानसिक तनाव से दूर रहने के लिए ध्यान साधना कर सकते है. कुछ समय के लिए सभी चीजों से दूर शांति की तलाश करेंगे. संतान के भविष्य को लेकर चिंता हो सकती है. सही दिशा में प्रयास करने से सब अच्छा होता नजर आएगा. धन कमाने के लिए गलत रास्तों को अपनाने से बचें. किसी जश्न के बीच किसी करीबी मित्र की अनुपस्थिति महसूस करेंगे. काम का बढ़ता बोझ तनाव और चिड़चिड़ाहट की वजह बन सकता है.
स्वास्थ्य: आलस्य और कार्य को टालने की आदत शरीर को शिथिल बना सकती है. दिनचर्या में नियमित व्यायाम शामिल करें.
आर्थिक स्थिति: करीबी लोगों के साथ उपहारों का लेनदेन हो सकता है. धन की आवक सामान्य रहेगी.
रिश्ते: कुछ लोगों की आदत दूसरों के निजी जीवन में तांका झांकी करने की होती है. ऐसे लोगों से सावधान रहें.
दिशा भटनागर