मेष
wheel of fortune
आज का दिन आप के लिए सकारात्मक बदलावों का संकेतक बना रहेगा. नवीन संभावनाओं की ओर कदम बढ़ाएंगे. सकारात्मकता का स्तर ऊंचा रहेगा. लाभकारी योजनाओं को गति देंगे. करीबियों की उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन बनाए रखेंगे. नजदीकी वातावरण को बेहतर बनाने में प्रयास बढ़ाएंगे. विविध विषयों में स्पष्टता रखेंगे.
घर के मामलों में स्वयं ही उचित राह बनाएं. औरों की सलाह पर सीमित ही विश्वास रखें. करीबियों के साथ सहयोग बनाए रखेंगे. विभिन्न विषयों में बेहतर कर दिखाने का भाव बना रहेगा. आवश्यक मामलों में अनुकूलन बढ़ा हुआ रहेगा. उपलब्धियां बनाए रखेंगे. सफल लोगों से भेंट के अवसर बनेंगे. करीबी मदद बनाए रहेंगे. अधिक समय तक अनिर्णय की स्थिति में न रहें.
स्वास्थ्य: आलस्य से बचाव बनाए रखें. सरलता सहजता बनाए रखें. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.
आर्थिक स्थिति: तेजगति से बढ़ेंगे. सभी कार्यों में स्पष्टता बनाए रखेंगे. कारोबार को उचित दिशा में बनाए रखेंगे.
रिश्ते: दोस्तों से मदद बनी रहेगी. घर के मामलों को बल मिलेगा. संबंधो में विवेक बनाए रखेंगे.
अरुणेश कुमार शर्मा