आज 22 मई 2026 मेष राशिफल: चर्चा में उतावली न दिखाएं, जिम्मेदारों से बहस में न पड़ें

Aaj ka Mesh Rashifal 22 May 2026, Aries Horoscope Today: घर परिवार में रुचि बनी रहेगी. स्वार्थ की भावना से बचें. आर्थिक मामलों में जल्दबाजी में निर्णय नहीं लें. समकक्ष में सहयोग देंगे. आवश्यक विषयों में सक्रियता रहेगी

Advertisement
aries horoscope aries horoscope

अरुणेश कुमार शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 22 मई 2026,
  • अपडेटेड 12:02 AM IST

पेशेवर अपेक्षित प्रदर्शन बनाए रखेंगे. उचित प्रस्ताव प्राप्त करेंगे. गरिमा गोपनीयता बढ़ाएंगे. कामकाजी चर्चा में संकोच दूर होगा. करीबियों के साथ प्रभावपूर्ण व्यवहार रखेंगे. लक्ष्य पर फोकस रहेगा. जल्दबाजी व अहंकार से बचें. भौतिक वस्तुओं में वृद्धि होगी. भावनात्मक मामलों में धैर्य दिखाएं. घर परिवार में रुचि बनी रहेगी. स्वार्थ की भावना से बचें. आिर्थक मामलों में जल्दबाजी में निर्णय नहीं लें. समकक्ष में सहयोग देंगे. आवश्यक विषयों में सक्रियता रहेगी.
 
नौकरी व्यवसाय- अधिकारियों से समर्थन बना रहेगा. जिम्मेदारों से बहस में न पड़ें. करियर व्यापार में प्रभावी प्रदर्शन रहेगा. वाणिज्यिक मामले संवार पाएंगे. स्वार्थ में न आएं. संकीर्णता का त्याग करें.

Advertisement

धन संपत्ति- उपयोगी वस्तुओं को खरीद सकते हैं. लाभ पर फोकस बनाए रखेंगे. आर्थिक विषयों में लोभ प्रलोभन में नहीं आएं. भवन व वाहन के मामले गति देंगे. सुविधाओं को बढ़ाने में रुचि रहेगी.

प्रेम मैत्री- पारिवारिक संबंध सामान्य रहेंगे. भावनात्मकता की अधिकता बनी रह सकती है. सहज आकर्षण अनुभव करेंगे. करीबियों का साथ रहेगा. चर्चा में उतावली न दिखाएं. निजी पक्ष साधारण रहेगा. भेंटवार्ता अनुकूल रहेगी. सामंजस्य से काम लेंगे. रिश्तों में सजगता बढ़ाएं.

स्वास्थ्य मनोबल- जांच में लापरवाही न दिखाएं. करीबियों पर ध्यान देंगे. निजी कार्यों में रुचि रखेंगे. घर में साज संवार रहेगी. स्वास्थ्य पर ध्यान दें. खानपान में सुधार लाएं.  

आज का उपाय: देवी मां दुर्गा जी की पूजा वंदना करें. चुनरी श्रंगार व मीठा चढ़ाएं. ओम् शुं शुक्राय नमः का जाप करें. त्याग भाव रखें.

Advertisement

शुभ अंक : 1, 6, 7 और 9

शुभ रंग : सिंदूरी लाल

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement