मेष- साहस पराक्रम से परिणाम संवारेंगे. सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे. भेंटवार्ताओं में पहल बढ़ाएंगे. अपनों की खुशी का ख्याल रखेंगे. करीबियों के लिए त्याग की भावना बढ़ेगी. आलस्य का त्याग करें. वातावरण अनुकूल रहेगा. संबंधों का लाभ उठाएंगे. जरूरी जानकारी जुटाने में आगे होंगे. सहकारी विषयों में रुचि बढ़ाएंगे. कार्यों में शुभता रहेगी. भाई बंधुओं के साथ सुख से रहेंगे. वाणी व्यवहार में सक्रियता रहेगी. रिश्तों को बेहतर ढंग से आगे बढ़ाएंगे.
नौकरी व्यवसाय- वित्तीय एवं वाणिज्यिक मामले अनुकूल रहेंगे. तेजी से लक्ष्य की ओर बढ़ेंगे. कामकाजी यात्रा संभव है. विस्तार कार्यों में प्रभावी रहेंगे. वातावरण संवार पर रहेगा.
धन संपत्ति- आर्थिक लक्ष्यों को पूरा करेंगे. हितलाभ बढ़त पर रहेगा. सामंजस्य से आगे बढ़ेंगे. विविध योजनाएं व प्रस्ताव जिम्मेदारों से साझा करेंगे. उचित निर्णय लेंगे.
प्रेम मैत्री- भावनात्मक चर्चा में सहज रहेंगे. पारिवारिक संबंधों पर जोर बना रहेगा. परिजनों से सुख सौख्य साझा करेंगे. बंधु बांधवों से सामंजस्य बढ़ेगा. भेंटवार्ता में पहल का प्रयास रखेंगे. मेलजोल की भावना बढ़ी रहेगी. मित्रों का साथ पाएंगे. परिचितों के साथ सुखपूर्वक रहेंगे. वाणी व्यवहार से सभी प्रभावित रहेंगे.
स्वास्थ्य मनोबल- संपर्क संवाद प्रभावी रहेंगे. व्यक्तित्व आकर्षक रहेगा. स्वयं पर ध्यान देंगे. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. बड़प्पन बनाए रहेंगे. कार्यशैली में सुधार आएगा.
आज का उपाय : सिद्धीविनायक भगवान श्रीगणेशजी की पूजा वंदना करें. पान और मिष्ठान्न चढ़ाएं. हरी वस्तुओं का दान करें. सहकार बढ़ाएं.
शुभ अंक : 5, 8 और 9
शुभ रंग : गहरा भूरा
अरुणेश कुमार शर्मा