मेष: प्रतिस्पर्धा पर जोर देंगे. सभी का भरोसा जीतेंगे. सहयोग की भावना बढ़ेगी. योजनाओं में गति आएगी. करियर और कारोबार में साख और प्रभाव संवार पर रहेंगे. विविध अवसर बेहतर बने रहेंगे. लाभ वृद्धि की कोशिशें बल पाएंगी. लेनदेन में स्पष्टता बनाए रखेंगे. विविध कार्यों में वृद्धि होगी. वाणी और व्यवहार आकर्षक रहेगा. चारों ओर शुभता का संचार रहेगा. प्रबंधकीय मामलों में धैर्य दिखाएंगे. यात्रा हो सकती है. सभी का सम्मान बनाए रखेंगे. संकोच दूर होगा.
नौकरी व्यवसाय: कार्यव्यवस्था में गति आएगी. पेशेवरों का सम्मान करेंगे. पहल बनाए रखेंगे. विविध मामलों में उत्साह बना रहेगा. लेनदेन में उधार से बचेंगे. शत्रुओं से सावधानी बनाए रखेंगे. कामकाज अच्छा रहेगा.
धन संपत्ति: वाणिज्यिक उपलब्धियां बढ़ेंगी. वित्तीय मामलों में तेजी आएगी. सहजता और सजगता बढ़ाएंगे. पेशेवर चर्चा में सावधान रहेंगे. योजनाओं की तैयारी बढ़ाएंगे. लाभ के अवसर निर्मित होंगे.
प्रेम मैत्री: करीबी मददगार बने रहेंगे. भावनात्मक सहयोग बढ़ाएंगे. रिश्तों में सुधार होगा. खामियों को अनदेखा करें. प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे. संपर्क और संवाद संवारेंगे. संबंध मजबूत होंगे. मन के मामलों में धैर्य रखेंगे. अपनों के लिए समय निकालेंगे. भेंट और मुलाकात होगी. बड़बोलापन से बचें.
स्वास्थ्य मनोबल: अनुशासन से कार्य करेंगे. उत्साह और मनोबल बनाए रहेंगे. संकेतों के प्रति सजग रहें. बड़प्पन रखें. स्वास्थ्य समस्याओं की अनदेखी न करें.
शुभ अंक: 3, 5 और 9.
शुभ रंग: गहरा भूरा.
आज का उपाय: भगवान श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. पान और मोदक चढ़ाएं. ओम् बुं बुधाय नमः का जाप करें. तेजी रखें.
अरुणेश कुमार शर्मा