मेष - समय सामान्य असरकारक है. सूझबूझ और धैर्य से परिस्थितियों के साथ संतुलन बनाकर आगे बढ़ेंगे. परिवार में सबका सहयोग बना रहेगा. सफेदपोश ठगों एवं धूर्तों से दूर रहेंगे. नीति नियम बनाए रखेंगे. आवश्यक सूचना मिल सकती है. बड़ी सोच बनाए रखें. लक्ष्य के प्रति समर्पण दिखाएं. परिजनों के साथ संवाद पर जोर बना रहेगा. सभी मामलों में सक्रियता दिखाएंगे. विनम्र रहेंगे. कार्य विस्तार की योजनाएं गति लेंगी. स्पष्टता बनाए रखें. वचन पालन बढ़ाएंगे.
नौकरी व्यवसाय- करियर व्यापार में परंपरागत कार्यों को बढ़ावा देंगे. लेनदेन में सजगता दिखाएंगे. सावधानी से कार्यों को आगे बढ़ाएंगे. पेशेवरों का प्रदर्शन साधारण बना रहेगा. रुटीन मामलों पर फोकस रखेंगे.
धन संपत्ति- आर्थिक अनुबंधों में उतावली न करें. निर्णय से पूर्व जरूरी जानकारियां जुटाएं. करीबियों का सहयोग मिलेगा. व्यवस्था पर जोर रखेंगे. अनुशासन पर बल बनाए रखें. सफलता प्रतिशत मिश्रित रहेगा.
प्रेम मैत्री- भेंट व चर्चा में सजगता बनाए रहें. परिवार से सहकार बना रहेगा. करीबी सकारात्मकता बनाए रहेंगे. भावनात्मक मामलों में दबाव की स्थिति में रह सकते हैं. व्यक्तिगत विषयों में भ्रम व बहकावे में न आएं. बात कहने में जल्दबाजी न करें. रिश्तों में ऊर्जा बनाए रखें.
स्वास्थ्य मनोबल- योजनाओं पर फोकस बढ़ाएं. आवश्यक कार्य समय पर पूरे करें. पहल पराक्रम से बचें. सक्रियता बनाए रहें. व्यक्तित्व संवार पर बना रहेगा.
शुभ अंक : 5, 6 और 9
शुभ रंग : अखरोट समान
आज का उपाय : देवों में प्रथम पूजनीय भगवान श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. पान और मोदक का चढ़ाएं. परिजनों की सुनें.
अरुणेश कुमार शर्मा