मेष - कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त सतर्कता बनाए रखेंगे. समकक्षों से तालमेल बढ़ाएंगे. आर्थिक प्रयास सहज रहेंगे. सेवाक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. वरिष्ठों और अनुभवियों से सीख सलाह बढ़ाएंगे. नियम अनुशासन रखें. चर्चा संवाद और भेंटवार्ता में नियंत्रण रखेंगे. साझीदारी को मजबूती मिलेगी. कार्ययोजनाओं को आगे बढ़ाएंगे. नियमपालन बनाए रखेंगे. पेशेवर परिस्थिति के अनुसार निर्णय लेंगे. अनुशासन बढ़ेगा. मेहनत से कार्य व्यापार को बेहतर बनाएंगे. परिस्थितियां मिश्रित रहेंगी.
नौकरी व्यवसाय- कार्यगति सहज रहेगी. नौकरीपेशा तुलनात्मक अच्छा करेंगे. व्यवस्था बनाए रखें. लाभ के अवसर साधारण रहेंगे. पेशेवर मामले पूर्ववत् बने रहेंगे. सफेदपोश ठगों सें बचें.
धन संपत्ति- आर्थिक अवसर भुनाने की कोशिश होगी. विपक्ष सक्रियता दिखाएंगे. लेनदेन में सजगता बढ़ाएं. जरूरी कार्य वक्त पर करें. आर्थिक मामलों में स्पष्ट रहें. सेवा व्यवसाय पर जोर रहेगा.
प्रेम मैत्री- मन की बातें सबसे जाहिर करने की आदत से बचें. चर्चा में धैर्य दिखाएं. निज संबंध संवारें. अपनों का मान सम्मान रखेंगे. अन्य की भावनाओं का आदर करें. वादा वचन निभाएं. करीबियों की खुशी में शामिल होंगे. प्रेम संबंधों में भरोसा बनाए रखें. विनम्रता से काम लें.
स्वास्थ्य मनोबल- शारीरिक संकेतों के प्रति सावधानी बरतें. लापरवाही से बचें. समकक्ष सहयोगी होंगे. संवेदनशील बने रहेंगे. मनोबल बढ़ाएं.
शुभ रंग : ऐप्पल रेड
शुभ अंक : 2, 3, 7 और 9
आज का उपाय : समस्त चराचर के पालनकर्ता श्रीहरि भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मीजी की पूजा वंदना करें. पीली वस्तुओं का दान व प्रयोग बढ़ाएं. कर्मठ बने रहें.
अरुणेश कुमार शर्मा