Kumbh Tarot Rashifal 24 March 2026: पैसों का लेनदेन सोच-समझकर करें, जल्दबाजी करने से बचें

Aaj ka Kumbh (Aquarius) Tarot Card Horoscope, 24 March 2026: कार्य क्षेत्र में कुछ ज्यादा लोगों से मुलाकात तनाव बढ़ा सकती है. कुछ समय एकांत में गुजार सकते है.किसी काम में जल्दबाजी करने से बचें.

Advertisement
aquarius horoscope aquarius horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 24 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:22 AM IST

कुंभ (Aquarius)
Cards:- The Moon

लंबे समय के बाद किसी पुराने मित्र के सात यादों को ताज़ा करेंगे.मित्र से मिलकर वक्त के जल्द गुजरना महसूस कर सकते है.प्रिय से कोई ऐसा वादा न करें.जिसके कारण बाद में विवाद हो सकता हो.कार्य क्षेत्र में कुछ ज्यादा लोगों से मुलाकात तनाव बढ़ा सकती है.कुछ समय एकांत में गुजार सकते है.किसी काम में जल्दबाजी करने से बचें.उतावलेपन में लिया गया निर्णय आगे मुश्किल बढ़ा सकता है.संतान की प्रगति और सफलता पर उत्साहित होंगे.इस समय विद्यार्थियों को पढ़ाई में थोड़ा अधिक एकाग्र होने की आवश्यकता है.

Advertisement

इधर उधर की बातों में पड़ने से बचें. वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियों कम होती नज़र आएगी.परिजन इस बात से राहत महसूस कर सकते है.कुछ कार्यों के पूरा होने में विलंब होने से तनाव बढ़ सकता है.इस स्थिति में गुस्सा और चिड़चिड़ाहट व्यवहार में बढ़ सकती है.भावनाओं को नियंत्रित करें.लोगों की बातों को लेकर चिंतित न हों. अपने प्रयासों में तेजी लाएं.समय थोड़ा प्रतिकूल है.लेकिन इससे बाहर आ सकता है.

स्वास्थ्य: माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते है.चिकित्सक से बात करेंगे.

आर्थिक स्थिति: किसी के साथ पैसों का लेनदेन बिना लिखा-पढ़ी के न करें.

रिश्ते: मित्र के विवाह में किसी अजनबी व्यक्ति से हुई मुलाकात नए अवसर प्राप्त के संयोग बना सकती है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement