Kumbh Tarot Rashifal 22 March 2026: दूसरों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के दबाव से दूर रहें, बिना सोचे निर्णय ना लें

Aaj ka Kumbh (Aquarius) Tarot Card Horoscope, 22 March 2026: लोगों की अपेक्षाओं पर हमेशा खरा उतरने का दवाब से खुद को दूर करें.बिना सोचे जल्दबाजी में निर्णय लेना और अनावश्यक जिद असफलता के मार्ग तक ले जा सकती है.

Advertisement
aquarius horoscope aquarius horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 22 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:22 AM IST

कुंभ (Aquarius):-
Cards:- Seven of wands

इस समय खुद को अकेला महसूस कर सकते हैं.जीवन में काफी ठहराव आ सकता है.कार्यों को लेकर उदासीन हो सकते है.सभी की नीयत आपका फायदा उठाने की बनी हुई है. यह बात अब अच्छे से समझ चुके हैं.इस समय स्वयं के लिए कुछ करने का प्रयास करेंगे. संभव हैं, कि कुछ करीबी लोगों को यह बात ज्यादा अच्छी ना लगे. ऐसे लोगों की बातों को अनसुना करें. किसी की भी नकारात्मक प्रतिक्रिया को स्वयं पर हावी न होने दे. स्वयं के लिए किए गए प्रयास खुशियां और संतुष्टि दे सकते हैं.हर स्थिति में ईश्वर पर विश्वास बनाए रखें.

Advertisement

सकारात्मक प्रयासों का परिणाम अच्छा होता है .इस बात पर विश्वास रखें.इस समय कुछ बड़ी चुनौतियां सामने से आ सकती है.जिसका सामना करना ही पड़ेगा.चाहे स्थिति पर नियंत्रण हो या नहीं.इस समय  कदम पीछे हटाना बड़ी परेशानी में डाल सकता है. जरा सा भी कमजोर पड़ना सामने वाले प्रतिद्वंदियों को जीतने का अवसर दे सकता हैं.सोच समझकर निर्णय लें. लोगों की अपेक्षाओं पर हमेशा खरा उतरने का दवाब से खुद को दूर करें.बिना सोचे जल्दबाजी में निर्णय लेना और अनावश्यक जिद असफलता के मार्ग तक ले जा सकती है.आत्मविश्वास और संयम के साथ आगे बढ़ें. झूठ और गलत संगत से दूर रहें.

स्वास्थ्य: मौसम में आया बदलाव त्वचा रोग में बढ़ोतरी कर सकता हैं.घरेलू उपचार की जगह चिकित्सक से परामर्श लीजिए.

आर्थिक स्थिति: पैसों की प्राप्ति हो सकती हैं.जल्द ही नौकरी में पदोन्नति के साथ वेतन वृद्धि की उम्मीद बनती नज़र आ रही हैं.

Advertisement

रिश्ते: भाई के साथ किसी बड़े कार्य की शुरुआत की योजना बना रहे हैं.इससे सभी को आर्थिक लाभ मिल सकता हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement