Kumbh Tarot Rashifal 21 February 2026: लापरवाही ना करें, अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है

Aaj ka Kumbh (Aquarius) Tarot Card Horoscope, 21 February 2026: इस समय दूसरे से बात छुपना गलत हो सकता है.माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें. कार्य को लेकर की गई लापरवाही नुकसान कर सकती है.

Advertisement
aquarius horoscope aquarius horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 21 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 1:22 AM IST

कुंभ (Aquarius):-
Cards:- Two of cups

बचपन के मित्र की तरह बढ़ता आकर्षण सामने वाले को नज़र आ सकता है.इस समय अपनी भावनाओं को व्यक्त कर सकते है.परिवार के वरिष्ठ सदस्य द्वारा दी गई कोई सलाह काफी कारगर सिद्ध हो सकती है. इस समय प्रिय के साथ रिश्ते में गलतफहमियां बढती नजर आ रही हैं. कार्य क्षेत्र में किसी सहयोगी के साथ बढ़ती हुई नजदीकियां प्रिय को पता चल सकती हैं.इस समय दूसरे से बात छुपना गलत हो सकता है.माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें. कार्य को लेकर की गई लापरवाही नुकसान कर सकती है.

Advertisement

थोड़ा सजग रहे. किसी भी ऐसे कार्य में शामिल न हो.जो किसी को नुकसान पहुंचाने की मंशा से किया जा रहा है.लोगों की ईर्ष्या का जवाबईर्ष्या से ना दें.किसी की भी बात पर प्रतिक्रिया न देना सामने वाले को हरा सकता है.लेनदेन के मामलों को आसानी से निपटा सकते हैं.परिवार के किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी.किसी अच्छे प्रस्ताव के आने से सभी हर्षित होंगे.नौकरी में वेतन वृद्धि के साथ पदोन्नति होने की संभावनाएं बन रही हैं.

स्वास्थ्य: किसी शारीरिक समस्या को लेकर लापरवाही बरतने से बचना चाहिए. सही समय पर सही उपचार स्वास्थ्य को सुधार सकता है. 

आर्थिक स्थिति: किसी से धन उधार ना लें. बाद में वापस करने में परेशानियां उत्पन्न हो सकती है.

रिश्ते: संतान की बेवजह की फरमाइशों से परेशान हो सकते हैं.किसी बड़े बुजुर्ग व्यक्ति की सहायता से उसको समझने का प्रयास करेंगे.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement