Kumbh Tarot Rashifal 20 February 2026: कुंभ राशि वालों के जीवन में आएगी सुख-शांति, धार्मिक स्थल पर करेंगे यात्रा

Aaj ka Kumbh (Aquarius) Tarot Card Horoscope, 20 February 2026: कार्यों में धीरे धीरे आ रही सफलता उत्साहित कर सकती है. ईश्वर में आस्था और विश्वास बढ़ सकता है. आत्मविश्वास और मनोबल को बढ़ाएं. स्थितियां कितनी भी खराब हो.

Advertisement
aquarius horoscope aquarius horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 20 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 1:22 AM IST

कुंभ (Aquarius):-
Cards:- Temperance

धैर्य और संयम बनाए रखें. कार्य क्षेत्र में आये नए अधिकारी से उसके रूखे व्यवहार के चलते अनबन हो सकती है. ऐसी स्थिति में सामने वाला इस बात को काफी खींच सकता है. जिसके चलते कार्यों से अरुचि सी होती महसूस हो रही है. सोच में बदलाव लाएं. रुके हुए कार्यों को पूरा करें. किसी गलत बात का समर्थन न करें. किसी पर किया अतिविश्वास धोखा दे सकता हैं. इस समय अपने आसपास के वातावरण और लोगों से सावधान रहें. मन की शांति और सुकून के लिए स्थान परिवर्तन कर सकते हैं. परिजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते है. परिवार की शांति की ईश्वर से कामना कर सकते है. कार्यों में धीरे धीरे आ रही सफलता उत्साहित कर सकती है. ईश्वर में आस्था और विश्वास बढ़ सकता है. किसी के साथ अपनी निजी बातें साझा करना आपके लिए मुश्किल बन सकता है. भाग्य के भरोसे न रहें. लोगों की बातों को अनदेखा करें. यदि कई प्रयासों बाद भी सफलता नहीं प्राप्त हो रही है. तो कार्य शैली में बदलाव लाकर देखें. आत्मविश्वास और मनोबल को बढ़ाएं. स्थितियां कितनी भी खराब हो. हमेशा नहीं रहेंगी. इस बात पर विश्वास रखें. 

Advertisement

स्वास्थ्य: नुकीली वस्तु से चोट लग सकती है. बिजली का कार्य करते समय थोड़ी सावधानी रखें. 

आर्थिक स्थिति: पैसों की आवक जावक सामान्य रहेगी. संतान की उच्च शिक्षा की व्यवस्था हो सकती है. 

रिश्ते: दोस्तों के साथ हुई अनबन को खत्म कर सकते है. जीवनसाथी के साथ खुश है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement