कुंभ
किंग आफ कप्स
आज का दिन औरों के साथ भावनात्मक सहजता बनाए रखने में सहयोगी है. लोगों का आप का साथ अच्छा अनुभव कराएगा. करीबियों के संग सुखद पलों को साझा करेंगे. सकारात्मक बदलावों को बढ़ावा मिलेगा. कलात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देंगे. घर के लोगों के साथ यादें बनाएंगे. अपनों के लिए बेहतर योजनाएं गति लेंगी. शुभ सूचना पाएंगे.
घर शुभता का संचार रहेगा. नवीन योजनाओं पर अमल बढ़ाएंगे. कारोबार की स्थिति मजबूत बनी रहेगी. बड़ों की आज्ञा मानेंगे. व्यर्थ की अवहेलना से बचेंगे. विविध परिणाम पक्ष में बनेंगे. बड़ों का साथ विश्वास रखेंगे. समय देने की कोशिश बनाए रखेंगे. चर्चा में प्रभावी बने रहेंगे. व्यक्तित्व एवं व्यवहार बेहतर बनाए रखने पर जोर रहेगा.
स्वास्थ्य: दिनचर्या पर ध्यान देंगे. नियमितता बनाए रहेंगे. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. शारीरिक दोष दूर होंगे.
आर्थिक स्थिति: कारोबार में आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे. उचित निर्णय ले पाएंगे. लक्ष्यों को हासिल करेंगे.
रिश्ते: करीबियों से सामंजस्य बना रहेगा. सहयोग समर्थन बनाए रखेंगे. मेहमानों का आना बना रहेगा.
अरुणेश कुमार शर्मा