कुंभ
the magician
आज का दिन आपके लिए पूरी क्षमता के साथ अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाए रखने में मददगार है. श्रेष्ठ प्रयासों को गति देने में सफल रहेंगे. मानसिक प्रयासों में सकारात्मकता बढ़ी हुई रहेगी. आसपास अनुकूल वातावरण रहेगा. विभिन्न कोशिशों में सक्रियता बनाए रहेंगे. लोगों की सराहना और समर्थन से उत्साहित रहेंगे. इच्छित फल पाएंगे.
फाइनेंस से जुड़े कार्यों में अपेक्षित परिणाम पाएंगे. कला कौशल और आधुनिकता को बल मिलेगा. सभी विषयों में असरदार प्रदर्शन बनाए रहेंगे. उम्मीद के अनुरूप लक्ष्य की ओर बढ़ेंगे. व्यक्तिगत विषयों से जुड़े कामकाज में बेहतर बने रहेंगे. घर में शुभता बनी रहेगी. अपनों में समय बिताएंगे. मान सम्मान प्राप्त होगा. लोग आपकी बातों पर ध्यान देंगे.
स्वास्थ्य: सेहत अच्छी बनी रहेगी. स्वयं को बेहतर बनाने पर बल देंगे. व्यक्तित्व प्रभावपूर्ण बना रहेगा.
आर्थिक स्थिति: अफसरों को प्रभावित करेंगे. वित्त मजबूत बना रहेगा. सकारात्मक नजरिए से आगे बढ़ेंगे.
रिश्ते: घरवालों के आनंद को बढ़ाएंगे. मन के मामलों को बढ़ावा मिलेगा. स्वजनों से संबंध मीठे बनाए रखेंगे.
अरुणेश कुमार शर्मा