कुंभ- कार्यक्षेत्र में अपेक्षित स्थिति बनी रहेगी. सामाजिक गतिविधियां बल पाएंगी. साझा अवसर भुनानेी कोशिश होगी. मान सम्मान में वृद्धि होगी. वाणी व्यवहार आकर्षक रहेंगे. व्यक्तिगत प्रयासों को बढ़ावा मिलेगा. आस्था संस्कार पर जोर रखेंगे. भव्यता और साज सज्जा पर जोर रहेगा. जीवन स्तर संवरेगा. वाणी व्यवहार प्रभावशाली रहेगा. लोकप्रियता बढ़ेगी. लाभ बढ़त पर रहेगा. श्रेष्ठ कार्यों से जुड़ेंगे. नए लोगों से भेंट व चर्चा में सहज रहेंगे. आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे.
नौकरी व्यवसाय- महत्वपूर्ण कार्य गति लेंगे. विस्तार की रूपरेखा बनाएंगे. पेशेवर सफलता पाएंगे. वरिष्ठों को साथ लेकर चलेंगे. प्रबंधन में बेहतर रहेंगे. साझा प्रयासों पर जोर रहेगा. कामकाज में सुखद स्थिति बनी रहेगी.
धन संपत्ति- निजी कार्यों को प्रभाव बनाए रखेंगे. जिम्मेदारी से गति देंगे. साख में वृद्धि होगी. योजनाओं को गति देंगे. सभी का सहयोग रहेगा. संपत्ति के मामले पक्ष में बनेंगे. धन संपत्ति में वृद्धि होगी. आर्थिक मामलों में पराक्रम बनाए रखेंगे.
प्रेम मैत्री- घर परिवार में उमंग उत्साह बना रहेगा. मन के मामले सुखद रहेंगे. जिम्मेदारों से भेंट होगी. अतिथि सत्कार में आगे रहेंगे. स्वजनों से शुभ प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं. विश्वास जीतेंगे. मित्र प्रसन्न रहेंगे. वचन पालन रखेंगे. आदर स्नेह रहेगा. प्रियजनों को समय देंगे. अपनों से सहयोग बढ़ाएंगे.
स्वास्थ्य मनोबल- सक्रियता से काम लें. संरक्षण बना रहेगा. व्यक्तित्व पर ध्यान देंगे. स्वास्थ्य सुधार लेगा. मनोबल बढ़ेगा. समन्वय सक्रियता बढ़ाएंगे.
शुभ अंक: 1 4 और 8
शुभ रंग: गेंहुंआ
आज का उपाय: सौरमंडल की अधिष्ठात्री देवी मां कूष्मांडा की पूजा वंदना करें. सूर्यदेव को अर्घ्य दें. सूखे फल व मिश्री बांटें. संग्रह बढ़ाएं.
अरुणेश कुमार शर्मा