कुंभ- निजी उपयोग की भौतिक वस्तुओं की खरीदी पर फोकस बना रह सकता है. व्यक्तिगत प्रयासों को बढ़ावा मिलेगा. सुविधाओं में वृद्धि होगी. भावनात्मक मामलों में धैर्य दिखाएंगे. जल्दबाजी में निर्णय नहीं लेंगे. आवश्यक विषयों में सक्रियता रहेगी. उचित प्रस्ताव प्राप्त करेंगे. आस्था विश्वास से कार्य करें. करीबियों से सहजता बनाए रखें. निजता पर ध्यान बनाए रखेंगे. गरिमा गोपनीयता बढ़ाएंगे. पारिवारिक विषयों की ओर रुझान रहेगा. जिद जल्दबाजी से बचने पर जोर दें.
धन लाभ - कार्य व्यापार बेहतर बना रहेगा. कामकाज में स्वार्थ संकीर्णता का त्याग करें. प्रबंधन में बेहतर रहेंगे. चर्चा संवाद में तर्क रखेंगे. निजी गतिविधियों में सक्रियता दिखाएंगे. योजनाओं पर अमल बना रहेगा. लाभ पर फोकस रखेंगे. आर्थिक विषयों में हड़बड़ी से बचेंगे. लोभ प्रलोभन में नहीं आएंगे. लक्ष्यों को जल्दी पूरा लेने की सोच रखेंगे. वाणिज्यिक मामले संवरेंगे. साहस संपर्क बढ़त पर रहेगा. बहस से बचें.
प्रेम मैत्री- मन के मामलों में बड़प्पन बनाए रखें. स्वजनों से प्रेम व्यवहार बढ़ाएं. भेंट मुलाकात में सहजता लाएं. भावनात्मक संबंध मजबूत बनाने पर बल दें. भावावेश से बचें. व्यक्ति विशेष के प्रति आकर्षण अनुभव करेंगे. करीबियों का साथ रहेगा. विनय विवेक और सामंजस्य से काम लें.
स्वास्थ्य मनोबल- व्यक्तिगत कार्योंमें रुचि बढ़ाएं. घर में साज संवार रखें. निजी विषयों में वाद विवाद से बचें. सक्रियता बढ़ाएं. नियमित जांच रखें. स्वास्थ्य संवारें.
शुभ अंक : 3, 6 और 8
शुभ रंग : नीला
आज का उपाय : न्यायदेव शनिदेव की प्रिय वस्तुओं का दान व प्रयोग करें. नवग्रह पूजा करें. प्रबंधन बढ़ाएं.
अरुणेश कुमार शर्मा