कुंभ - लाभ के प्रयासों को बल देंगे. लक्ष्य पर फोकस बना रहेगा. प्रभावशाली लोगों से भेंट हो सकती है. विभिन्न परिणामों से उत्साहित रहेंगे. आर्थिक प्रबंधन बेहतर बना रहेगा. आय-व्यय बढ़ा हुआ रहेगा. महत्वपूर्ण प्रयास गति लेंगे. लिखापढ़ी में पक्के रहेंगे. उधार के लेनदेन से बचें. चहुंओर लाभ और संवार की स्थिति बनी रहेगी. कार्य विस्तार पर जोर रखेंगे. सहकर्मियों और मित्रों का साथ रहेगा. स्थिति पर नियंत्रण बढ़ाएंगे. अनुशासन से कार्य करेंगे. उपलब्धियों को बल मिलेगा.
धन लाभ- वाणिज्यिक अवसरों को भुनाएंगे. सबको साथ लेकर आगे बढ़ेंगे. कार्य व्यापार में बड़े प्रयास रखेंगे. विभिन्न मामलों में सामंजस्यता बढ़ेगी. व्यापार में शुभता का संचार रहेगा. तर्कशीलता बनाए रहेंगे. अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेगा. आर्थिक उन्नति पर फोकस रखेंगे. कार्यक्षेत्र में अधिकाधिक समय देंगे. प्रतिस्पर्धा का भाव रखेंगे. पेशेवर हित साधने में सफल होंगे.योजनाओं में गति आएगी. कार्य उूर्जा बेहतर रहेगी.
प्रेम मैत्री- प्रेम संबंधों में घनिष्ठता बनी रहेगी. रिश्तों को बल मिलेगा. मित्रों को प्रभावित करेंगे. भ्रमण मनोरंजन पर जाएंगे. प्रियजनों के समक्ष जरूरी बात कहेंगे. स्वजनों संग समय बिताएंगे. मन प्रसन्न रहेगा. अपनों की खुशी बढ़ाएंगे. परस्पर सहयोग समर्पण रखेंगे. रिश्ते मजबूत होंगे.
स्वास्थ्य मनोबल- विविध मामलों में स्पष्टता रहेगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. संतुलन बनाए रखेंगे. सक्रियता से काम लेंगे. संवेदनशीलता रहेगी. मनोबल उच्च रहेगा.
शुभ अंक : 2, 3, 8
शुभ रंग : गेंहुंआ
आज का उपाय : महामाया माता लक्ष्मी की पूजा वंदना करें. लाल पीले फल एवं वस्तुओं का दान करें. गति बढ़ाएं.
अरुणेश कुमार शर्मा