नंबर 3
19 मार्च 2025 का मूलांक 1 और भाग्यांक 4 है. अंक 3 के लिए आज का दिन सामान्य है. निजी कार्यों में तुलनात्मक रूप से अच्छा प्रदर्शन बना रहेगा. रिश्तों में संतुलन लाएंगे. प्रियजन सहयोगी होंगे. सबको साथ लेकर चलेंगे. अपनों से जरूरी बात साझा कर सकते हैं. आत्मविश्वास बनाए रखेंगे. व्यवस्था में भरोसा रहेगा. संतुलित गति रखेंगे. प्रयासों में बेहतर बनाएंगे. गुरु अंक 3 के व्यक्ति सदाचारी और विनम्र व्यवहार करने वाले होते हैं. सभी से समता समन्वय बनाकर चलते हैं. आज इन्हें नकारात्मक बातों सें बचना है. घर परिवार से सहयोग बना रहेगा. विनम्रता से काम लेंगे. कारोबार में प्रभावशाली रहेंगे. मित्रों और करीबियों का साथ रहेगा.
मनी मुद्रा- लाभ पूर्ववत् बना रहेगा. कामकाज में सहजता सरलता रहेगी. प्रबंधन एवं प्रशासन के कार्य साधेंगे. विविध प्रयासों में नियमितता रखेंगे. नीति नियम से चलेंगे. आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे. पेशेवरता में गति आएगी. योग्यता प्रदर्शन से जगह बनाएंगे. पद प्रतिष्ठा और प्रभाव पूर्ववत् बने रहेंगे. वरिष्ठ प्रसन्न रहेंगे.
पर्सनल लाइफ- करीबियों से मेलजोल बढ़ेगा. घर से करीबी रखेंगे. अपनों के लिए समय निकालेंगे. प्रियजनों से सहज रहेंगे. जल्दबाजी नहीं दिखाएंगे. मन के मामले हितकर रहेंगे. रिश्तों मे प्रेम स्नेह बढ़ेगा. समता सामंजस्य बनाए रखेंगे. निजी प्रयासों में अनुकूलता रहेगी. संबंधों में भरोसा रखेंगे. वचन निभाएंगे.
हेल्थ ऐंड लिविंग- स्वयं के प्रति संवेदनशील रहेंगे. संसाधनों पर फोकस रखेंगे. मौके का लाभ उठाएंगे. आत्मविश्वास बना रहेगा. साज संवार बढ़ाएंगे. स्वास्थ्य सहज रहेगा.
फेवरेट नंबर- 1 2 3 7 9
फेवरेट कलर- आंवला समान
एलर्ट्स- व्यवहारिकता बढ़ाएं. प्रलोभन में न आएं. सावधानी रखें.
अरुणेश कुमार शर्मा