Aaj ka Rashifal 25 फ़रवरी 2026: बुधवार के दिन मिथुन राशि वाले इस एक गलती से रहें सावधान, जानें अन्य राशियों का हाल

Aaj ka Rashifal 25 फ़रवरी 2026, Horoscope Today: किसी भी तरह के विवाद या बहस में न पड़ें. जल्दबाजी में कोई भी कदम उठाना नुकसानदेह हो सकता है, इसलिए विनय और विवेक के साथ आगे बढ़ें. रिश्तों के प्रति आपकी संवेदनशीलता बनी रहेगी.

Advertisement
all horoscope all horoscope

अरुणेश कुमार शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 24 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 8:00 PM IST

मेष: वाणी से जीतेंगे सबका दिल
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुख-सुविधाओं और संस्कारों को बढ़ावा देने वाला रहेगा. आप अपने व्यक्तिगत प्रदर्शन को सुधारने में सफल रहेंगे और मनचाहे प्रस्ताव मिलने से मन उत्साहित रहेगा. श्रेष्ठ कार्यों में आपकी गति बनी रहेगी और बचत की दिशा में आपके प्रयास सफल होंगे. परिवार में हर्ष और आनंद का वातावरण रहेगा. आपकी वाणी और व्यवहार आज लोगों को प्रभावित करेगा, जिससे आप अपनों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे.

Advertisement

शुभ अंक: 1, 7 और 9

शुभ रंग: अखरोट समान

आज का उपाय: वेदों के संरक्षक भगवान श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. 'ओम् बुं बुधाय नमः' का जाप करें. हरी वस्तुओं का दान करें और स्वयं को संवार कर रखें.

वृष: सरप्राइज और रचनात्मकता का दिन
वृष राशि के लोग आज अपनी नई कार्यशैली से अपनों को सरप्राइज कर सकते हैं. रचनात्मक प्रयासों में आपका उत्साह देखते ही बनेगा और हितलाभ की स्थिति बेहतर रहेगी. घर में अतिथियों का आगमन हो सकता है, जिससे चहल-पहल बढ़ेगी. कलात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और करियर व्यवसाय में आप काफी प्रभावशाली बने रहेंगे. व्यक्तित्व में सरलता और सौम्यता बनाए रखें, इससे वातावरण आपके अनुकूल बना रहेगा और आप आशंकाओं से मुक्त रहेंगे.

शुभ अंक: 5, 6, 7

शुभ रंग: आसमानी

आज का उपाय: भगवान श्रीगणेश की पूजा करें. 'ओम् बुं बुधाय नमः' का जाप करें. हरी वस्तुओं का दान करें और अपने संकल्प पर अडिग रहें.

Advertisement

मिथुन: संभलकर चलने की है सलाह
मिथुन राशि के जातकों को आज अपने बजट के अनुसार ही खर्च और निवेश करना चाहिए. आर्थिक विषयों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है. कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारों के साथ आपका व्यवहार बहुत ही शालीन होना चाहिए. व्यवसायिक गलतियां करने से बचें और किसी भी तरह के विवाद या बहस में न पड़ें. जल्दबाजी में कोई भी कदम उठाना नुकसानदेह हो सकता है, इसलिए विनय और विवेक के साथ आगे बढ़ें. रिश्तों के प्रति आपकी संवेदनशीलता बनी रहेगी.

शुभ अंक: 1, 5, 7

शुभ रंग: हरी दूब के समान

आज का उपाय: गणेश जी की वंदना करें और 'ओम् बुं बुधाय नमः' का जाप करें. हरी वस्तुओं का दान और प्रयोग बढ़ाएं. स्वभाव में विनम्रता रखें.

कर्क: पेशेवर क्षेत्र में मिलेगी मजबूती
कर्क राशि के जातक आज अपनी पेशेवर अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे. कार्यक्षेत्र में आपका व्यवहार श्रेष्ठ रहेगा और आप नीति-नियमों का बखूबी पालन करेंगे. आर्थिक गतिविधियों में मजबूती आएगी और महत्वपूर्ण प्रयास आपके पक्ष में बनेंगे. मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा, लेकिन लेनदेन के मामलों में लिखापढ़ी पक्की रखें. उधार देने से आज बचें. चहुंओर लाभ की स्थिति बनी हुई है, बस अपने सहकर्मियों के साथ तालमेल बिठाकर स्थिति पर नियंत्रण बढ़ाएं.

Advertisement

शुभ अंक: 1, 2, 5, 7

शुभ रंग: वाटर ब्लू

आज का उपाय: भगवान श्रीगणेश की पूजा करें. 'ओम् बुं बुधाय नमः' का जाप करें. हरी वस्तुओं का दान दें और सहज बने रहें.

सिंह: मान-सम्मान और प्रभाव में वृद्धि
सिंह राशि के जातकों का आर्थिक प्रबंधन आज बेहतर बना रहेगा. आपकी श्रेष्ठजनों से भेंट होगी और कार्य-व्यापार में सबका सहयोग प्राप्त होगा. पेशेवर तौर पर आप निसंकोच आगे बढ़ेंगे और वरिष्ठों का समर्थन आपको उत्साहित करेगा. आपकी योजनाओं को आज बल मिलेगा, जिससे मान-सम्मान और प्रभाव में वृद्धि होगी. समय प्रबंधन पर ध्यान दें, इससे आपके परिणाम और भी सकारात्मक होंगे. आज आपको कुछ आकर्षक प्रस्ताव भी मिल सकते हैं.

शुभ अंक: 1, 5, 7

शुभ रंग: कत्थई

आज का उपाय: भगवान श्रीगणेश की पूजा करें. 'ओम् बुं बुधाय नमः' का जाप करें. हरी वस्तुओं का प्रयोग करें और अपना वचन पूरा करें.

कन्या: भाग्य का मिलेगा पूरा साथ
कन्या राशि के जातकों के लिए आज भाग्यबल से सभी मामले हितकर रहेंगे. पेशेवर पक्ष मजबूत होगा और विभिन्न स्रोतों से आय बढ़ने के योग हैं. व्यवसायिक शिक्षा और लक्ष्य पर आपका फोकस बढ़ेगा. लंबी दूरी की यात्रा संभव है, जो आपके करियर के लिए फलदायी होगी. कारोबार में आज बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है. आस्था और आध्यात्म की ओर आपका झुकाव बढ़ेगा. शुभ सूचनाएं मिलने से घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा.

Advertisement

शुभ अंक: 1, 5, 7

शुभ रंग: समुद्री

आज का उपाय: भगवान श्रीगणेश की वंदना करें. 'ओम् बुं बुधाय नमः' का जाप करें और हरी वस्तुओं का दान करें. अपने संकल्प को बनाए रखें.

तुला: धैर्य और विनम्रता से बनेगा काम
तुला राशि के जातकों को आज बाहरी लोगों पर बहुत जल्दी भरोसा करने से बचना चाहिए. अपनी वाणी और व्यवहार में विवेक लाएं और सबका सम्मान करें. आवश्यक कार्यों को धैर्य के साथ पूरा करें और किसी भी नई पहल को करने से आज बचें. समय थोड़ा साधारण है, इसलिए व्यवस्था का उल्लंघन न करें. रुटीन को बेहतर बनाने पर जोर दें और सेहत के प्रति सजग रहें. बहस और विवाद को टालना ही आज आपके हित में होगा.

शुभ अंक: 5, 6, 7

शुभ रंग: सिल्वर कलर

आज का उपाय: भगवान श्रीगणेश की पूजा करें. 'ओम् बुं बुधाय नमः' का जाप करें. हरी वस्तुओं का दान करें और सतर्क रहें.

वृश्चिक: टीम वर्क से मिलेगी सफलता
वृश्चिक राशि के जातक आज टीम के साथ मिलकर अपनी योजनाओं को गति देंगे. साझीदारी के प्रयासों में तेजी आएगी और आप सबको साथ लेकर आगे बढ़ने में सफल होंगे. नेतृत्व क्षमता में सुधार होगा और आपके साथी आपका पूरा सहयोग करेंगे. जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने से आपकी साख और सम्मान बढ़ेगा. हालांकि, सेहत का ख्याल रखें और किसी भी महत्वपूर्ण मामले को लंबित न रखें. सोच-समझकर लिए गए निर्णय आपको लाभ देंगे.

Advertisement

शुभ अंक: 1, 7, 9

शुभ रंग: गेंहुंआ

आज का उपाय: भगवान श्रीगणेश की पूजा करें. 'ओम् बुं बुधाय नमः' का जाप करें. हरी वस्तुओं का दान करें और विनम्र बने रहें.

धनु: मेहनत और लगन लाएगी रंग
धनु राशि के जातक आज अपनी मेहनत और लगन से कामकाज को संवारने में सफल रहेंगे. कठिन परिश्रम से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और कार्ययोजनाओं में नियमितता आएगी. आपकी निर्णय क्षमता मजबूत होगी, जो आपको आर्थिक लाभ दिलाने में मदद करेगी. लोभ और प्रलोभन से बचें और अपने बजट के अनुसार ही चलें. लापरवाही पर अंकुश लगाएं और उधार के लेनदेन से दूर रहें. वरिष्ठों के साथ चर्चा और संवाद पर फोकस रखें.

शुभ अंक: 1, 3, 7, 9

शुभ रंग: बादामी

आज का उपाय: भगवान श्रीगणेश की वंदना करें. 'ओम् बुं बुधाय नमः' का जाप करें. हरी वस्तुओं का दान करें और निरंतरता बनाए रखें.

मकर: प्रेम और रचनात्मकता में बढ़ेगी रुचि
मकर राशि के जातकों के लिए आज प्रेम संबंधों में सुख-सौख्य बना रहेगा. आप अपनों के साथ भ्रमण और मनोरंजन पर जा सकते हैं. आपकी स्मार्ट वर्किंग की सराहना होगी और मित्रों से संवाद संवरेगा. रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और आप निसंकोच होकर अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ेंगे. लाभ का प्रतिशत आज बढ़त पर रहेगा. भावुकता पर नियंत्रण रखें और बड़ों की सीख पर ध्यान दें, इससे स्मरणीय समय बीतेगा.

Advertisement

शुभ अंक: 2, 5, 6, 9

शुभ रंग: लहसुनिया

आज का उपाय: भगवान श्रीगणेश की पूजा करें. 'ओम् बुं बुधाय नमः' का जाप करें. हरी वस्तुओं का दान करें और सहकार का भाव रखें.

कुंभ: घरेलू तालमेल पर रहेगा जोर
कुंभ राशि के जातक आज अपने नजदीकी लोगों के साथ जुड़ाव महसूस करेंगे. घर-परिवार के वातावरण को सुखद बनाने के लिए आप प्रयासरत रहेंगे. अपनों की अपेक्षाओं पर खरा उतरना आपकी प्राथमिकता होगी. वरिष्ठों के साथ तालमेल बनाकर चलें और लोगों की बातों में आने से बचें. व्यक्तिगत विषयों पर आपका फोकस बढ़ेगा और आप पेशेवरों का समर्थन प्राप्त करेंगे. सहजता और सजगता के साथ अपने कार्यों को गति दें.

शुभ अंक: 1, 5, 7, 8

शुभ रंग: मोरपंख के समान

आज का उपाय: भगवान श्रीगणेश की पूजा करें. 'ओम् बुं बुधाय नमः' का जाप करें. हरी वस्तुओं का दान और प्रयोग बढ़ाएं. स्वार्थ का त्याग करें.

मीन: सामाजिक प्रभाव और साहस में वृद्धि
मीन राशि के जातकों का आज सामाजिक लाभ और प्रभाव का स्तर बढ़ेगा. व्यापार में आपको अच्छी सफलता मिलने के योग हैं. संपर्क और संवाद के माध्यम से आप अपने पक्ष को मजबूती से रख पाएंगे. आलस्य का त्याग करें और महत्वपूर्ण विषयों में तेजी दिखाएं. आपके साहस और पराक्रम से लोग प्रभावित होंगे. प्रेम-स्नेह के मामले बल पाएंगे और आप सभी के साथ सामंजस्य बनाए रखने में सफल रहेंगे.

Advertisement

शुभ अंक: 1, 3, 7

शुभ रंग: आंवला समान

आज का उपाय: भगवान श्रीगणेश की पूजा करें. 'ओम् बुं बुधाय नमः' का जाप करें. हरी वस्तुओं का दान करें और अपना संवाद बढ़ाएं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement