Aaj ka Rashifal 18 मार्च 2026: सिंह राशि वाले व्यापार में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जानें क्या कहती है आपकी राशि

Aaj ka Rashifal 18 मार्च 2026, Horoscope Today: सिंह राशि के जातक आज साझेदारी और व्यापार में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी और संबंध मजबूत होंगे. दांपत्य जीवन में भी सकारात्मकता रहेगी.

Advertisement
all horoscope all horoscope

अरुणेश कुमार शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 17 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:00 PM IST

मेष राशि
मेष राशि के जातक आर्थिक मामलों में तेजी दिखाएंगे. कार्यक्षेत्र में निरंतरता और फोकस बना रहेगा. नए अवसर मिल सकते हैं और आय में वृद्धि के संकेत हैं. मित्रों का सहयोग मिलेगा और करियर में अनुकूल माहौल रहेगा.
शुभ अंक: 1, 5, 8, 9
शुभ रंग: अंजीर समान
आज का उपाय: भगवान श्रीगणेश की पूजा करें, “ॐ गं गणपतये नमः” और “ॐ बुं बुधाय नमः” का जाप करें, हरी वस्तुओं का दान करें.

Advertisement

वृष राशि
वृष राशि के लिए आज करियर में सफलता का दिन है. प्रशासनिक कार्यों में सुधार होगा और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा और महत्वपूर्ण प्रस्ताव मिल सकते हैं.
शुभ अंक: 4, 5, 6, 9
शुभ रंग: सिल्वर
आज का उपाय: श्रीगणेश की पूजा करें, मंत्र जाप करें और हरी वस्तुओं का दान व उपयोग बढ़ाएं.

मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए भाग्य का साथ मिलेगा. आर्थिक लाभ के अवसर बनेंगे और लंबित कार्य पूरे होंगे. शिक्षा और यात्रा से जुड़े योग बन सकते हैं.
शुभ अंक: 1, 4, 5, 8, 9
शुभ रंग: हल्का हरा
आज का उपाय: गणेश पूजा करें, हरी वस्तुओं का दान करें और धर्मकार्य में भाग लें.

कर्क राशि
कर्क राशि वालों को आज धैर्य रखने की जरूरत है. जल्दबाजी से बचें और सोच-समझकर निर्णय लें. परिवार का सहयोग मिलेगा, लेकिन अनजान लोगों से दूरी रखें.
शुभ अंक: 2, 5, 8, 9
शुभ रंग: एक्वा ब्लू
आज का उपाय: श्रीगणेश की पूजा करें, जरूरतमंदों की मदद करें और हरी वस्तुओं का दान करें.

Advertisement

सिंह राशि
सिंह राशि के जातक आज साझेदारी और व्यापार में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी और संबंध मजबूत होंगे. दांपत्य जीवन में भी सकारात्मकता रहेगी.
शुभ अंक: 1, 4, 5, 9
शुभ रंग: पिस्ता
आज का उपाय: गणेश जी की पूजा करें, मंत्र जाप करें और सहयोग की भावना रखें.

कन्या राशि
कन्या राशि वालों को आज सतर्क रहना होगा. जल्द भरोसा करने से बचें और हर निर्णय सोच-समझकर लें. नौकरी में स्थिरता बनी रहेगी.
शुभ अंक: 1, 4, 5, 8, 9
शुभ रंग: गहरा हरा
आज का उपाय: श्रीगणेश की पूजा करें, हरी वस्तुओं का दान करें और मेहनत बढ़ाएं.

तुला राशि
तुला राशि के लिए आज का दिन खुशी और रचनात्मकता से भरा रहेगा. दोस्तों और परिवार के साथ समय बितेगा. नए कार्यों की योजना बनेगी.
शुभ अंक: 4, 5, 6, 9
शुभ रंग: स्फटिक सफेद
आज का उपाय: गणेश पूजा करें, अनुशासन बनाए रखें और हरी वस्तुओं का दान करें.

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लिए दिन सामान्य रहेगा. आर्थिक मामलों में सावधानी रखें और विवादों से बचें. परिवार का साथ मिलेगा.
शुभ अंक: 1, 8, 9
शुभ रंग: गेहूंआ
आज का उपाय: श्रीगणेश की पूजा करें, संतुलन बनाए रखें और हरी वस्तुओं का दान करें.

Advertisement

धनु राशि
धनु राशि के लिए आज संचार और नेटवर्किंग का दिन है. नए अवसर मिलेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.
शुभ अंक: 1, 3, 9
शुभ रंग: वासंती
आज का उपाय: गणेश जी की पूजा करें, आलस्य से बचें और हरी वस्तुओं का दान करें.

मकर राशि
मकर राशि के लिए परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. नए रिश्ते बनेंगे और कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे.
शुभ अंक: 4, 5, 8, 9
शुभ रंग: समुद्री
आज का उपाय: श्रीगणेश की पूजा करें, विनम्रता बनाए रखें और हरी वस्तुओं का दान करें.

कुंभ राशि
कुंभ राशि के लिए आज नए अवसर बनेंगे. रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी और सामाजिक सम्मान बढ़ेगा.
शुभ अंक: 4, 5, 8, 9
शुभ रंग: मोरपंख समान
आज का उपाय: गणेश जी की पूजा करें, वादा निभाएं और हरी वस्तुओं का दान करें.

मीन राशि
मीन राशि वालों को आज खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है. निवेश सोच-समझकर करें और उधार से बचें. रिश्तों में सुधार होगा.
शुभ अंक: 1, 2, 3, 9
शुभ रंग: आंवला समान
आज का उपाय: श्रीगणेश की पूजा करें, योग करें और हरी वस्तुओं का दान करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement