मेष: व्यापार में लाभ और बड़ा सोचने का समय
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सभी क्षेत्रों में बेहतर कार्य-व्यापार बनाए रखने वाला साबित होगा. आप अपने करीबियों के सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे और परिवार के साथ सुखद समय बिताएंगे. अपनों की सीख और सलाह पर ध्यान देना आपके लिए फायदेमंद रहेगा.
आज आप भावनात्मक मामलों पर अधिक ध्यान केंद्रित करेंगे. कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन उम्दा रहेगा और आपकी दीर्घकालिक योजनाएं गति पकड़ेंगी. बड़ा सोचने का साहस दिखाएंगे, जिससे व्यावसायिक लाभ में बढ़ोतरी होगी. चारों ओर सकारात्मक ऊर्जा का संचार रहेगा और रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी.
शुभ अंक: 3, 6 और 9
शुभ रंग: मरून
आज का उपाय: दुष्टों का नाश करने वाली देवी मां दुर्गा जी की पूजा वंदना करें. मिष्ठान्न वितरण करें. रूटीन संवारें.
वृष: धैर्य और सूझबूझ से बनेंगे काम
वृष राशि के जातकों को आज वाणिज्यिक मामलों में धैर्य रखने की जरूरत है. कार्यक्षेत्र में 'स्मार्ट डिले' की नीति अपनाना आपके हित में रहेगा. परिस्थितियों पर नियंत्रण बनाए रखें और रिश्तेदारों का समर्थन प्राप्त करने का प्रयास करें. कार्यों में स्पष्टता लाना आपके लिए अनिवार्य है.
किसी भी प्रकार के लुभावने प्रस्तावों या प्रलोभन में आने से बचें. अपने कामकाज पर पूरा फोकस रखें और न्यायिक मामलों में किसी भी प्रकार की गलती करने से बचें. विनय और विवेक से काम लें. पूंजीगत निवेश के लिए समय अच्छा है, लेकिन निर्णय लेने में जल्दबाजी न दिखाएं.
शुभ अंक: 3, 6 और 9
शुभ रंग: ओपल व्हाइट
आज का उपाय: देवी मां दुर्गा जी की पूजा वंदना करें. मिष्ठान्न वितरण करें और सामर्थ्य अनुसार दान बढ़ाएं.
मिथुन: साहस और आर्थिक उन्नति का दिन
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा. आप अपने साहस और संपर्क का भरपूर लाभ उठाएंगे, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. अपनी साज-संवार पर ध्यान देंगे और परिस्थितियों के अनुरूप कार्य करने की क्षमता विकसित करेंगे.
व्यावसायिक उपलब्धियां आज बढ़ती हुई नजर आएंगी. आप आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे और सेवा व प्रबंधन के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करेंगे. बड़े लक्ष्य साधने की कोशिश करें, क्योंकि कामकाजी अनुकूलता आपके पक्ष में है. अपनों से भेंट होगी और आप अपनी प्रतिभा से सबको प्रभावित करेंगे.
शुभ अंक: 3, 5 और 6
शुभ रंग: वासंती
आज का उपाय: देवी मां दुर्गा जी की पूजा करें. मिष्ठान्न बांटें और कार्यस्थल की व्यवस्था पर ध्यान दें.
कर्क: प्रबंधन और आत्मविश्वास में वृद्धि
कर्क राशि के जातक आज अधिकारियों से संपर्क साधने में सफल रहेंगे. आपकी सक्रियता और कार्यकुशलता में बढ़ोतरी होगी. प्रबंधन के मामले आपके पक्ष में रहेंगे और आप अपनी योजनाओं को सुचारू ढंग से आगे बढ़ा पाएंगे. कार्य-व्यापार के क्षेत्र में स्थिति बेहतर रहेगी.
आज आपको आकर्षक प्रस्ताव मिल सकते हैं, जो भविष्य के लिए हितकर होंगे. आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप सबको साथ लेकर चलने में कामयाब रहेंगे. आपकी साख और प्रभाव में वृद्धि होगी और मार्ग की बाधाएं स्वतः दूर हो जाएंगी. लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर आगे बढ़ें.
शुभ अंक: 2, 3 और 6
शुभ रंग: चांदी के समान
आज का उपाय: मां दुर्गा जी की पूजा वंदना करें. मिष्ठान्न वितरण करें. सहकारिता की भावना रखें.
सिंह: भाग्य का साथ और धार्मिक यात्रा
सिंह राशि के जातकों का भाग्य आज चमकने वाला है. आप विभिन्न आधुनिक कार्यों से जुड़ेंगे और कामकाज में संतुलन बनाए रखेंगे. सुविधा और संसाधनों में वृद्धि होगी. आज आप किसी धार्मिक यात्रा या मनोरंजक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा.
निजी संबंध पहले से अधिक मधुर होंगे और आय की स्थिति अच्छी बनी रहेगी. शिक्षा और शोध से जुड़े कार्यों पर आपका जोर रहेगा. धर्म और आस्था को बढ़ावा मिलेगा, जिससे आपको मानसिक शांति प्राप्त होगी. देवकृपा से स्थितियां आपके नियंत्रण में रहेंगी और आप बेहतर स्थिति बनाए रखेंगे.
शुभ अंक: 1, 3 और 9
शुभ रंग: गहरा गुलाबी
आज का उपाय: देवी मां दुर्गा जी की पूजा वंदना करें. मिष्ठान्न वितरण करें और किसी धर्मस्थल पर जाएं.
कन्या: सावधानी और स्वास्थ्य का रखें ध्यान
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा. कार्य-व्यापार में कुछ अप्रत्याशित घटनाक्रम हो सकते हैं, इसलिए किसी भी प्रकार के दबाव से बचें. भूलचूक या लापरवाही के कारण लाभ प्रभावित हो सकता है. जरूरी कार्यों की सूची बनाकर स्पष्टता के साथ काम करें.
स्वास्थ्य को लेकर किसी भी प्रकार की कोताही न बरतें और मौसम के बदलाव से सजग रहें. किसी भी महत्वपूर्ण भेंट के लिए समय लेकर जाएं और सूझबूझ से कदम बढ़ाएं. परिवार में सुख और शांति रहेगी. परिजनों के साथ समय बिताएं और उनकी सीख-सलाह को नजरअंदाज न करें.
शुभ अंक: 3, 5 और 6
शुभ रंग: पाइनेपल
आज का उपाय: मां दुर्गा जी की पूजा करें. मिष्ठान्न वितरण करें. हर कार्य में सतर्कता बढ़ाएं.
तुला: टीमवर्क और खुशहाल दाम्पत्य
तुला राशि के जातक आज सहकारी गतिविधियों में गहरी रुचि दिखाएंगे. टीमवर्क से आपके कार्य तेजी से पूरे होंगे और आपको सबका समर्थन मिलेगा. महत्वपूर्ण कार्य आज संपन्न होंगे, जिससे आपका उत्साह बढ़ेगा. जीवनसाथी को कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है, जिससे घर में खुशियां आएंगी.
दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा और मन के रिश्ते और अधिक मजबूत होंगे. कारोबारी लक्ष्यों को समय पर पूरा करने में आप प्रभावशाली रहेंगे. आत्मविश्वास के साथ वाणिज्यिक प्रयासों को आगे बढ़ाएं. रिश्तेदारों और सहयोगियों की मदद से आप बड़ी उद्यमिता के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे.
शुभ अंक: 3, 6 और 9
शुभ रंग: रॉयल ब्लू
आज का उपाय: देवी मां दुर्गा जी की पूजा वंदना करें. मिष्ठान्न वितरण करें. स्वभाव में बड़प्पन रखें.
वृश्चिक: मेहनत और समय प्रबंधन पर जोर
वृश्चिक राशि के जातकों को आज अपनी मेहनत पर पूरा भरोसा रखना होगा. नीति, नियम और निरंतरता के साथ आगे बढ़ें. समय प्रबंधन का विशेष ध्यान रखें और पेशेवर चर्चाओं के दौरान अपने बजट पर नियंत्रण रखें. किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करना आज आपको भारी पड़ सकता है.
भावुकता में आकर कोई भी त्वरित प्रतिक्रिया न दें. तर्क और परिश्रम के बल पर आप उम्मीद के अनुरूप परिणाम हासिल कर पाएंगे. स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें क्योंकि कोई पुराना रोग उभर सकता है. आर्थिक गतिविधियों में सक्रियता दिखाएं और सतर्क रहकर अपने कार्यों को अंजाम दें.
शुभ अंक: 3, 6 और 9
शुभ रंग: लाल
आज का उपाय: मां दुर्गा जी की पूजा करें. मिष्ठान्न बांटें. अफवाहों से बचें और लक्ष्य पर फोकस रखें.
धनु: प्रतिभा प्रदर्शन और सीखने की ललक
धनु राशि के जातकों का आज भावनात्मक संवाद पर जोर रहेगा. वाणिज्यिक मामले आपके पक्ष में बनेंगे और आप अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन से सबको चकित कर देंगे. नई चीजें सीखने में आपकी रुचि बढ़ेगी. मनोरंजन और भ्रमण के अवसर प्राप्त होंगे, जिन्हें आप अपनों के साथ साझा करेंगे.
आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी. करियर और कारोबार में सूझबूझ और प्रशिक्षण के साथ आगे बढ़ें. सबको साथ लेकर चलने की आपकी आदत आपको सफल बनाएगी. पेशेवरता में वृद्धि बनी रहेगी और आप उचित अवसरों को भुनाने में सफल होंगे.
शुभ अंक: 3, 6 और 9
शुभ रंग: स्वर्णिम
आज का उपाय: देवी मां दुर्गा जी की पूजा वंदना करें. मिष्ठान्न वितरण करें. अपनों की सीख-सलाह रखें.
मकर: पारिवारिक सहजता और वरिष्ठों का सम्मान
मकर राशि के जातकों का आज घर-परिवार के मामलों में अधिक रुझान रहेगा. अपने समकक्षों और मित्रों से मेलजोल बढ़ाएंगे. प्रबंधन के कार्यों में सक्रियता दिखाएं लेकिन अहंकार और आवेश से दूर रहें. जरूरत के अनुसार ही निवेश करें और पैतृक विषयों में सहजता बनाए रखें.
सफलता का प्रतिशत आपकी अपेक्षा के अनुरूप रहेगा. किसी भी प्रतिक्रिया में धैर्य रखना आज आपके लिए बहुत जरूरी है. वरिष्ठों और बड़ों का सम्मान बनाए रखें. प्रबंधकीय विस्तार की योजनाओं को गति दें और भावनात्मक संतुलन बनाए रखें. अपनों की जरूरतों को अनदेखा करने से बचें.
शुभ अंक: 6, 8 और 9
शुभ रंग: नेवी ब्लू
आज का उपाय: मां दुर्गा जी की पूजा करें. मिष्ठान्न वितरण करें और स्वभाव से क्षमाशील बने रहें.
कुंभ: सामाजिक सक्रियता और प्रभावशाली व्यवहार
कुंभ राशि के जातक आज सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे. सहकारी कार्यों में आपकी पहल सराहनीय रहेगी. सूचनाओं के आदान-प्रदान से आपके संपर्क बढ़ेंगे और परिवार के साथ नजदीकियां आएंगी. आप किसी भव्य आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं, जिससे आपकी साख बढ़ेगी.
कार्य-व्यापार की स्थिति सामान्य रहेगी और आप संवाद के माध्यम से जटिल समस्याओं को सुलझा लेंगे. आपका व्यवहार आज काफी प्रभावशाली रहेगा. जिम्मेदारों से सलाह लेकर काम करना आपके लिए हितकर होगा. वातावरण अनुकूल रहेगा और बंधु-बांधवों से भेंट के सुखद अवसर बनेंगे.
शुभ अंक: 3, 6 और 8
शुभ रंग: स्काई ब्लू
आज का उपाय: देवी मां दुर्गा जी की पूजा वंदना करें. मिष्ठान्न वितरण करें. कार्यों में पहल बनाए रखें.
मीन: आर्थिक मजबूती और अपनों का साथ
मीन राशि के जातकों के घर-परिवार में आज आनंद का माहौल रहेगा. आप अपनी खुशियां अपनों के साथ साझा करेंगे. कुटुम्ब के लोगों में आपसी भरोसा बढ़ेगा और मेहमानों के आगमन से घर में चहल-पहल रहेगी. आपका आकर्षक व्यक्तित्व आज सबको प्रभावित करेगा.
आर्थिक मोर्चे पर मजबूती आएगी और बैंकिंग कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी. वांछित प्रस्ताव प्राप्त होने से मन उत्साहित रहेगा. खान-पान और सुख-सुविधाओं पर ध्यान देंगे. महत्वपूर्ण चर्चाओं में आपकी बात सुनी जाएगी. परंपरागत कार्यों से जुड़कर आप अपनी जड़ों को मजबूत करेंगे.
शुभ अंक: 3, 6 और 9
शुभ रंग: कांसे के समान
आज का उपाय: मां दुर्गा जी की पूजा करें. श्रृंगार की वस्तुएं चढ़ाएं और मिष्ठान्न बांटें. व्रत रखें.
अरुणेश कुमार शर्मा