Advertisement

धर्म

आसमान में दिखा अद्भुत नजारा, चंद्र ग्रहण के बाद जरूर करें ये 5 काम!

प्रज्ञा बाजपेयी
  • 25 जुलाई 2018,
  • अपडेटेड 4:33 PM IST
  • 1/8

ज्योतिष में ग्रहण का विशेष महत्व माना गया है. पूर्ण चंद्र ग्रहण की स्थिति 31 जनवरी की रात को 7:37:51 बजे पर खत्म हो गई. आंशिक चंद्रग्रहण रात 8:41:11 बजे पर खत्म हुआ और उसके बाद penumbral चंद्र ग्रहण रात 9:38:27 बजे पर खत्म हो गया. ज्योतिष में ग्रहण को अशुभ और हानिकारक प्रभाव वाला माना जाता है.

  • 2/8

ज्योतिष की भाषा में जब भी सूर्य और चंद्रमा राहु और केतु से पीड़ित होते हैं, तब-तब ग्रहण की घटना घटित होती है. सूर्य और चंद्रमा का सीधा एवं प्रत्यक्ष प्रभाव पृथ्वी पर है और उनकी किरणों से पूरी तरह सामान्य जनजीवन प्रभावित होता है. चंद्र ग्रहण के खत्म होने के बाद तुरंत ये उपाय करके ग्रहण के नकारात्मक प्रभाव से बचा जा सकता है. आइए जानते हैं क्या हैं ये उपाय...

  • 3/8

ग्रहण खत्म होते ही स्नान करें. स्नान करने के बाद नए वस्त्र ग्रहण करें.

Advertisement
  • 4/8

अपने पितरों को याद करें और दान करें. अगर आसपास कोई धार्मिक स्थल है तो वहां जाएं.

  • 5/8

अगर आस-पास घाट हो तो वहां जाकर शिव जी की पूजा करनी चाहिए.

  • 6/8

ग्रहण काल के खत्म होने बाद देवताओं की मूर्तियों को गंगाजल छिड़ककर शुद्ध करना चाहिए.

Advertisement
  • 7/8

ग्रहण खत्म होते ही घर के भीतर और आस-पास के पौधों को गंगाजल छिड़ककर शुद्ध कर देना चाहिए.

  • 8/8

घर में पोंछा लगाकर धूप-बत्ती करनी चाहिए, जिससे सारी नकारात्मक ऊर्जा बाहर निकल जाए.

Advertisement
Advertisement