Weekly Rashifal (20-26 April 2026): कन्या-कुंभ न करें रुपयों का उधार लेन-देन, जानें नए सप्ताह में अपनी राशि का हाल

अप्रैल का नया सप्ताह 20 अप्रैल से शुरू होकर 26 अप्रैल तक रहने वाला है. ज्योतिषविदों की मानें तो यह सप्ताह सभी राशियों को अलग-अलग परिणाम देने वाला है. इस सप्ताह कन्या और कुंभ राशि वालों को उधार लेन-देन से बचने की सलाह दी गई है. आइए अन्य राशियों का हाल जानते हैं.

Advertisement
अप्रैल का यह नया सप्ताह 20 अप्रैल 2026 से 26 अप्रैल 2026 तक रहने वाला है. (Photo: ITG) अप्रैल का यह नया सप्ताह 20 अप्रैल 2026 से 26 अप्रैल 2026 तक रहने वाला है. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 5:56 PM IST

अप्रैल माह का नया सप्ताह शुरू होने जा रहा है. यह नया सप्ताह 20 अप्रैल 2026 से लेकर 26 अप्रैल 2026 तक रहेगा. इस सप्ताह मेष राशि में तीन ग्रह बैठे हैं- सूर्य, चंद्रमा और शुक्र. मिथुन राशि में बृहस्पति और सिंह राशि में केतु बैठा है. कुंभ राशि में राहु और मीन राशि में तीन ग्रह मंगल, बुध और शनि बैठे हैं. ग्रहों की यह स्थिति सभी राशियों के लिए अलग-अलग परिणामों के संकेत दे रही है. ज्योतिषाचार्य डॉ. प्रवीण मिश्र ने आगामी सप्ताह को लेकर भविष्यवाणी की है.

Advertisement

मेष राशि
कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे. धन की स्थिति अच्छी होगी. जो लोग अपने जन्मस्थान से कहीं दूर जाकर व्यापार करते हैं, उन्हें लाभ होगा. इस सप्ताह सेहत के साथ लापरवाही न बरतें. खान-पान का ख्याल रखें. वाहन चलाते हैं तो बहुत सावधानी बरतें.

वृष राशि
धन की स्थिति और बेहतर होगी. आपके रुके हुए काम बनेंगे. हालांकि किसी काम को पूरा करने के लिए लोन या उधार पैसा न लें. अगर कहीं लंबी दूरी की यात्रा पर जाना चाहते हैं, तो सावधानी बरतें. इंफेक्शन वाली बीमारियों से बचें. किसी लड़ाई-झगड़े में न पड़ें. अपना हर काम सावधानी से करें. 

मिथुन राशि
कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत बढ़ा दें. इस सप्ताह आपको सफलता जरूर मिलेगी. जो लोग जॉब करते हैं, उनके लिए करियर में आगे बढ़ने का समय है. व्यापार में लाभ के अवसर आपको प्राप्त होंगे. अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें.  रिश्तों को लेकर के सजग रहें. रिश्तेदारों के साथ मतभेद न बढ़ाएं.

Advertisement

कर्क राशि
कर्क राशि वालों को इस सप्ताह धन लाभ के अवसर मिलेंगे. आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. सरकारी कार्यों में लाभ होगा. इस सप्ताह इमोशनल होकर फैसला करने से बचें. हेल्थ को लेकर लापरवाही न करें.

सिंह राशि
इस सप्ताह आपकी धन की स्थिति बेहतर होगी. आपके रुके हुए काम बनेंगे. स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा. नौकरीपेशा और व्यापारी दोनों जातकों को लाभ होगा. क्रोध से बचें और अपने खर्चों को बजट के बाहर न जाने दें. धन की स्थिति और बेहतर होगी. आपके रुके हुए काम पूरे होंगे.

कन्या राशि
कन्या राशि वाले अपने काम पर और फोकस करें. जो लोग बिजनेस करते हैं, व्यापार में उधार लेन-देन से बचने की सलाह होगी. नया निवेश फिलहाल टाल देना ही उचित होगा. इस सप्ताह लंबी दूरी की यात्रा से बचें. अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. 

तुला राशि
कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी. भाग्य का पूरा साथ प्राप्त होगा. जो लोग जॉब करते हैं, उन्हें प्रमोशन मिलने की स्थिति मजबूत होगी. व्यापार में लाभ के अवसर आपको प्राप्त होंगे. अपने स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही न करें. 

वृश्चिक राशि
कार्यक्षेत्र में तरक्की के अवसर मिलेंगे. आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. करियर में स्थिति और मजबूत होगी. व्यापार में लाभ का समय है. आपको कम लागत और कम खर्चों में अच्छा मुनाफा मिल सकता है. इस सप्ताह किसी लड़ाई-झगड़े में न पड़ें. कटु वाणी का प्रयोग न करें.

Advertisement

धनु राशि
यह सप्ताह आपके मान-सम्मान को बढ़ाने वाला होगा. आपकी मेहनत का पूरा फल आपको मिलेगा. घर परिवार में सुख-शांति बढ़ेगी. करियर में स्थिति अनुकूल रहेगी. व्यापार में लाभ होगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. खान-पान में लापरवाही न करें. अपने खर्चों को बजट के बाहर न जाने दें. 

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह धन लाभ के अवसर लेकर आ रहा है. आपके रुके हुए काम बनेंगे. सीनियर अधिकारियों से आपको सपोर्ट मिलेगा. अगर आप किसी टूर पर जाना चाहते हैं तो जा सकते हैं.  आलस्य की वजह से किसी भी काम को न छोड़ें. स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों की धन की स्थिति में सुधार होगा. यह समय महत्वपूर्ण है. इस समय का अच्छे तरीके से उपयोग करें. करियर में आपकी स्थिति बेहतर होगी. व्यापार में लाभ के अवसर आपको मिलेंगे. कुंभ राशि वाले अपने खर्चों को कंट्रोल करें. उधारी से बचें. इस सप्ताह अपने खान-पान में गड़बड़ी न होने दें.

मीन राशि
इस सप्ताह आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. आपकी धन की स्थिति में सुधार होगा. रुके हुए काम आपके बनेंगे. व्यापार में लाभ के अवसर भी मिलेंगे. खर्चों को बजट के बाहर न जाने दें. वाणी पर नियंत्रण रखें. कटु वाणी का प्रयोग न करें. खान-पान में लापरवाही न करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement