Vyatipat Yog 2026: सावधान! व्यतिपात योग ला सकता है परेशानी, इन राशियों को रहना होगा अलर्ट

Vyatipat Yog 2026: 25 अप्रैल 2026 को बनने वाला व्यतिपात योग कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है. जानें किन राशियों को इस दौरान सावधान रहने की जरूरत है और कैसे बचें इसके प्रभाव से.

Advertisement
व्यतिपात योग 2026 (Photo: ITG) व्यतिपात योग 2026 (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:00 AM IST

Vyatipat Yog 2026: वैदिक ज्योतिष में कुछ योग ऐसे माने जाते हैं, जिनका असर सीधे जीवन की स्थिति पर दिखाई देता है. इन्हीं में से एक है व्यतिपात योग, जिसे ज्योतिष शास्त्र में बहुत ही अशुभ माना जाता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 25 अप्रैल 2026 को बनने वाला यह योग कुछ राशियों के लिए उतार-चढ़ाव लेकर आ सकता है. इस दौरान सोच-समझकर फैसले लेना और सतर्क रहना बेहद जरूरी माना गया है, ताकि किसी तरह के नुकसान से बचा जा सके.

Advertisement

क्या होता है व्यतिपात योग?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब सूर्य और चंद्रमा विशेष स्थिति में होते हैं, तब व्यतिपात योग बनता है. यह समय मानसिक अस्थिरता, निर्णय में भ्रम और अचानक बदलाव का संकेत दे सकता है. चलिए जानते हैं व्यतिपात योग से किन राशियों को सावधान रहना होगा. 

वृषभ राशि- धन के मामलों में सावधानी जरूरी

वृषभ राशि के जातकों को पैसों के मामले में सोच-समझकर कदम उठाना चाहिए. निवेश या उधार देने से बचें. परिवार में किसी की तबीयत को लेकर चिंता बढ़ सकती है.

कन्या राशि- वाणी और व्यवहार पर रखें कंट्रोल

कन्या राशि वालों को कार्यस्थल पर विशेष सतर्क रहना होगा. किसी से बहस या गलतफहमी हो सकती है, जिससे आपकी छवि प्रभावित हो सकती है. काम में रुकावट आने से मन थोड़ा परेशान रह सकता है.

Advertisement

मकर राशि- सेहत और रिश्तों का रखें ध्यान

मकर राशि वालों के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. पुराने रोग दोबारा उभर सकते हैं. जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखें. अनावश्यक खर्चों से बचें.

मीन राशि- भावनाओं में बहने से बचें

मीन राशि के लोगों को इस दौरान अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा. जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान दे सकता है. किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करना भी ठीक नहीं रहेगा. व्यापार और यात्रा में सावधानी बरतें.

कैसे करें बचाव?

- कोई भी बड़ा फैसला सोच-समझकर लें.
- अनजान लोगों पर भरोसा करने से बचें.
- खर्चों पर नियंत्रण रखें.
- सेहत को नजरअंदाज न करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement