Vastu Tips For Home: घर की ये 7 छोटी गलतियां बन सकती हैं बड़ी परेशानियां, तुरंत करें सुधार, जान लें इससे जुड़े वास्तु नियम

Vastu Tips For Home: जिस तरह घर बनाते समय वास्तु का ध्यान रखा जाता है, उसी तरह घर का मुख्य द्वार बनाते समय भी वास्तु शास्त्र का विशेष ध्यान रखना चाहिए. क्योंकि घर का मुख्य द्वार सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा के आगमन का मार्ग माना जाता है. इसी के साथ घर का प्रवेश द्वार सही दिशा में बनाया जाना बेहद जरूरी है ताकि घर में केवल सकारात्मक ऊर्जा वास कर सके. तो आइए जानते हैं कि इन गलतियों के प्रभाव और उन्हें दूर करने के आसान उपाय.

Advertisement
वास्तु टिप्स (Photo: ITG) वास्तु टिप्स (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 5:30 PM IST

Vastu Tips: हम सभी अपने घर को बड़े प्यार और मेहनत से बनाते और सजाते हैं, लेकिन कई बार अनजाने में ऐसी छोटी-छोटी गलतियां कर बैठते हैं, जो हमारे जीवन और भाग्य पर नकारात्मक असर डाल सकती हैं. वास्तु और ज्योतिष के अनुसार, घर की कुछ सामान्य दिखने वाली कमियां भी सफलता, स्वास्थ्य और रिश्तों पर असर डालती हैं. तो आज हम आपको बताएंगे आपके घर की छोटी छोटी गड़बड़ियों के बारे में और उनका प्रभाव जीवन पर कैसा पड़ता है उसको दूर करने के उपाय क्या है. 

Advertisement

- घर के मुख्य द्वार से जुड़ी 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर घर के मुख्य द्वार पर अंधेरे रहता है, उसका रंग खराब हो गया है या दरवाजा टूटा-फूटा है, तो यह अच्छा संकेत नहीं माना जाता है. मुख्य द्वार को घर का प्रवेश बिंदु माना जाता है, इसलिए इसकी खराब स्थिति से जीवन में अवसर कम हो सकते हैं. इसे हमेशा साफ, मजबूत और रोशनी से भरपूर रखना चाहिए. 

- घर में लगे चित्र 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, बहुत ज्यादा तस्वीरें लगाना, धूल जमा होना या फीके पड़े चित्र रखना नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ा सकता है. इससे घर में बेवजह के विवाद और तनाव बढ़ सकते हैं. इसलिए, कम और साफ-सुथरे चित्र रखें और समय-समय पर उनकी सफाई करते रहें. 

- घर को अव्यवस्थित रखना 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, कपड़े, जूते-चप्पल या अन्य सामान इधर-उधर फैला रहना या अलमारी में गंदे और साफ कपड़ों को एक साथ रखना आर्थिक नुकसान और करियर में उतार-चढ़ाव ला सकता है. घर में हमेशा व्यवस्था बनाए रखना जरूरी है. 

Advertisement

- पानी की बर्बादी 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर घर में नल टपकते रहते हैं या जरूरत से ज्यादा पानी खर्च किया जाता है, तो इसका असर स्वास्थ्य और मानसिक स्थिति पर पड़ सकता है. ऐसे में पानी की बचत करना और खराब नलों को तुरंत ठीक कराना जरूरी है. 

- घर में बेकार और अनुपयोगी सामान होना 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, पुराने कपड़े, टूटे सामान या ऐसी चीजें जिन्हें आप इस्तेमाल नहीं करते, घर में रखने से नकारात्मकता बढ़ती है. इससे मानसिक तनाव और बीमारियां भी बढ़ सकती हैं. बेहतर है कि समय-समय पर घर की सफाई करें और अनावश्यक चीजों को हटा दें. 

- घर में रोशनी की कमी होना 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के कुछ हिस्सों में अंधेरा रहना या खराब बल्ब और उपकरणों को लंबे समय तक न हटाना तनाव और नकारात्मकता को बढ़ाता है. घर में हर जगह पर्याप्त रोशनी होनी चाहिए. खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान को हटा देना चाहिए. 

- दरवाजों में आवाज होना 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर घर के दरवाजे ठीक से खुलते-बंद नहीं होते, आवाज करते हैं या एक सीध में कई दरवाजे बने होते हैं, तो इससे घर में तनाव और रिश्तों में खटास बढ़ सकती है. दरवाजों को सही स्थिति में रखना और उनकी दिशा पर ध्यान देना जरूरी है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement