Grah Gochar 2026: वैशाख माह इस बार ग्रहों की खास चाल के कारण बेहद प्रभावशाली साबित होने वाला है. 3 अप्रैल से 1 मई 2026 तक चलने वाले इस समय में कई बड़े ग्रह अपनी स्थिति बदलेंगे, जिससे दुर्लभ और शक्तिशाली योगों का निर्माण होगा. इन ग्रहों के परिवर्तन का असर व्यक्ति के जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर पड़ेगा,चा हे वो करियर हो, धन हो या रिश्ते. इस दौरान 11 अप्रैल को बुध मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से मंगल मौजूद हैं.
सूर्य और शनि के प्रभाव के साथ मिलकर यह चतुर्ग्रही योग बनाएंगे. साथ ही सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य राजयोग बनेगा, जो बुद्धि, नेतृत्व और सफलता का कारक माना जाता है. इसके बाद 14 अप्रैल को सूर्य मेष राशि में और 19 अप्रैल को शुक्र वृषभ राशि में गोचर करेंगे, जिससे मालव्य राजयोग का निर्माण होगा. महीने के अंत में 30 अप्रैल को बुध मेष राशि में प्रवेश करेंगे, जो तेज निर्णय और नई शुरुआत का संकेत देगा. इन सभी शुभ योगों का सबसे ज्यादा लाभ चार राशियों को मिलने वाला है, जिनके लिए यह समय किसी गोल्डन पीरियड से कम नहीं रहेगा
मेष- मेष राशि के जातकों के लिए वैशाख माह बेहद ऊर्जावान और परिवर्तनकारी साबित हो सकता है. इस दौरान आपके आत्मविश्वास में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, जिससे आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे. करियर में नई जिम्मेदारियां मिलने के प्रबल योग हैं, जो आगे चलकर आपको बड़ी सफलता दिला सकती हैं.
वृषभ- वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय भौतिक सुख-सुविधाओं और वैभव में वृद्धि का संकेत दे रहा है. शुक्र के शुभ प्रभाव से जीवन में आराम, ऐश्वर्य और आकर्षण बढ़ेगा. यदि आप लंबे समय से किसी आर्थिक लाभ की प्रतीक्षा कर रहे थे, तो अब वह पूरी हो सकती है. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या वेतन वृद्धि मिल सकती है, वहीं व्यापारियों के लिए नए अवसर सामने आ सकते हैं.
मिथुन- मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय करियर और पहचान के लिहाज से बेहद खास रहने वाला है. बुध के प्रभाव से आपकी वाणी, संचार कौशल और बुद्धिमत्ता में निखार आएगा, जिससे आप दूसरों पर गहरी छाप छोड़ने में सफल रहेंगे. नौकरी में बदलाव, प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं. जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें अच्छी खबर मिल सकती है.
कुंभ - कुंभ राशि के जातकों के लिए यह समय भाग्य के पूर्ण सहयोग का संकेत दे रहा है. लंबे समय से जो कार्य रुके हुए थे या जिनमें बाधाएं आ रही थीं, वे अब आसानी से पूरे होने लगेंगे. करियर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे . नई योजनाएं सफलता की ओर बढ़ेंगी. शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. यात्रा के योग भी बन रहे हैं, जो आपके लिए लाभदायक साबित होंगे. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा .
aajtak.in