Trigrahi Yog 2026: सूर्य-शनि-शुक्र का त्रिग्रही योग, 15 मार्च से इन 3 राशियों की चांदी ही चांदी

मार्च में मीन राशि में शनि, शुक्र और सूर्य की युति से त्रिग्रही योग बनेगा, जिसे ज्योतिष में एक बेहद खास माना गया है. इस संयोग से तीन राशियों को करियर, धन और निजी जीवन में बड़ा लाभ मिलने का संकेत है. आपको भाग्य का साथ मिलेगा और कई रुके काम पूरे होंगे.

Advertisement
15 मार्च से मीन राशि में बन रहा त्रिग्रही योग तीन राशियों को पेशेवर, आर्थिक और निजी जीवन में जबरदस्त लाभ देगा. (Photo: ITG) 15 मार्च से मीन राशि में बन रहा त्रिग्रही योग तीन राशियों को पेशेवर, आर्थिक और निजी जीवन में जबरदस्त लाभ देगा. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 8:00 PM IST

Trigrahi Yog 2026: मार्च का महीना शुरू होने वाला है और इस महीने मीन राशि में त्रिग्रही योग का निर्माण होगा. मीन राशि में शनि पहले से बैठे हुए हैं. 2 मार्च को शुक्र और 15 मार्च को सूर्य भी देवगुरु बृहस्पति के स्वामित्व वाली इस राशि में आ जाएंगे. ज्योतिषविदों का कहना है कि यह त्रिग्रही योग तीन राशियों के लिए शुभ दिखाई दे रहा है. इन राशियों को पेशेवर, आर्थिक और निजी जीवन में जबरदस्त लाभ मिल सकता है. आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

Advertisement

वृषभ राशि
सूर्य-शुक्र-शनि का ये त्रिग्रही योग आपकी राशि के लाभ भाव में जगह लेगा. शुक्र की मौजूदगी आपके धनधान्य में वृद्धि करेगी. सूर्य आपका आत्मविश्वास बढ़ाएंगे और शनि देव कष्टों का निवारण करेंगे. इस दौरान आपको किसी मनचाही नौकरी का ऑफर मिल सकता है. मार्च के मध्य के बाद भाग्य भी आपका पूरा साथ देगा. व्यापार से जुड़े लोगों की योजनाएं सफल हो सकती हैं. नया काम शुरू करने के लिए भी समय अनुकूल रहेगा. परिवार के साथ सुखद और संतोषजनक समय बिताएंगे.

मिथुन राशि
यह शुभ योग मिथुन राशि के कर्म भाव में जगह लेगा. इसलिए पेशेवर जीवन में उल्लेखनीय सुधार संभव है. आय के नए स्रोत खुल सकते हैं और नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है. पद-प्रतिष्ठा बढ़ी हुई रहेगी. आपके पारिवारिक जीवन में अचानक सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे. घर-परिवार में आपकी निर्णयों पर सहमति बनेगी. पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद जल्द समाप्त होगा.

Advertisement

कुंभ राशि
यह त्रिग्रही योग कुंभ राशि वालों को आर्थिक मोर्चे पर जबरदस्त लाभ देगा. आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. धन की आवक अच्छी रहेगी. लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलेगा. खर्चों पर लगाम रखेंगे. जरूरी चीजों पर ही पैसा खर्च होगा. रोजगार से जुड़ी परेशानियां धीरे-धीरे कम हो सकती हैं. भाग्य का सहयोग मिलेगा, जिससे कई कार्य सरलता से पूरे होंगे. पढ़ाई-लिखाई में लोगों को अच्छे परिणाम मिलेंगे. स्वास्थ्य से जुड़ी चिंताएं समाप्त होंगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement