Trigrahi Yog 2026: अप्रैल में मीन राशि में शनि-मंगल-बुध की युति, इन राशियों की बदलेगी किस्मत!

Trigrahi Yog 2026: ज्योतिषियों के अनुसार, अप्रैल का महीना बहुत ही खास रहने वाला है. इस माह में कई बड़े ग्रह एक साथ मिलकर शुभ योगों का निर्माण करेंगे, जिनमें से एक है त्रिग्रही योग. जो कि 11 अप्रैल के आसपास बनेगा. तो आइए जानते हैं कि इस दुर्लभ योग का सभी 12 राशियों पर क्या असर पड़ेगा.

Advertisement
अप्रैल में होगा ग्रहों का महामिलन (Photo: ITG) अप्रैल में होगा ग्रहों का महामिलन (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:46 AM IST

Trigrahi Yog 2026: ज्योतिष के अनुसार अप्रैल 2026 में एक खास और शक्तिशाली योग बनने जा रहा है, जिसे त्रिग्रही योग कहा जाता है. यह योग तब बनता है जब एक ही राशि में तीन बड़े ग्रह एक साथ आ जाते हैं. इस बार यह संयोग मीन राशि में बन रहा है, जहां पहले से शनि देव मौजूद हैं. इसके बाद 2 अप्रैल को मंगल और 11 अप्रैल को बुध भी मीन राशि में प्रवेश करेंगे. इस तरह शनि, मंगल और बुध की युति से यह दुर्लभ योग बनेगा, जो करीब 30 साल बाद बन रहा है. इसका असर सभी राशियों पर अलग-अलग तरीके से देखने को मिल सकता है.

Advertisement

कैसे खास है यह योग?

मीन राशि गुरु की राशि मानी जाती है, इसलिए यहां तीन ग्रहों का एक साथ आना व्यक्ति के सोचने के तरीके, फैसलों और कर्मों पर गहरा असर डाल सकता है. यह योग कुछ लोगों के लिए मौके लेकर आएगा, तो कुछ के लिए चुनौतियां भी बढ़ा सकता है.

राशियों पर क्या होगा असर?

मेष राशि
यह योग आपके खर्चों को बढ़ा सकता है. मानसिक रूप से थोड़ा दबाव महसूस हो सकता है, लेकिन विदेश से जुड़े कामों में फायदा मिलने की संभावना है.

वृषभ राशि
आय में बढ़ोतरी के संकेत हैं. नए लोगों से संपर्क बनेगा और उससे फायदा मिल सकता है. दोस्तों का सहयोग भी मिलेगा.

मिथुन राशि
करियर से जुड़े मामलों में बदलाव देखने को मिल सकता है. काम की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन साथ ही तरक्की के भी मौके मिल सकते हैं.

Advertisement

कर्क राशि
भाग्य आपका साथ देगा. धार्मिक कामों में मन लगेगा और लंबी यात्रा या विदेश से जुड़े अवसर मिल सकते हैं.

सिंह राशि
यह समय थोड़ा सावधानी से बिताने की जरूरत है. अचानक लाभ या हानि दोनों हो सकते हैं. स्वास्थ्य और निवेश को लेकर सतर्क रहें.

कन्या राशि
साझेदारी और रिश्तों में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं. कोई भी फैसला सोच-समझकर लें, खासकर बिजनेस से जुड़े मामलों में.

तुला राशि
प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है, लेकिन मेहनत से सफलता भी मिल सकती है. स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी होगा.

वृश्चिक राशि
प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी. संतान से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है और रचनात्मक कामों में सफलता मिलेगी.

धनु राशि
घर-परिवार का माहौल अच्छा रहेगा. संपत्ति या वाहन से जुड़ा लाभ मिल सकता है.

मकर राशि
आपकी बातचीत और काम करने का तरीका बेहतर होगा. छोटी यात्राएं फायदेमंद रहेंगी और नए काम में सफलता मिल सकती है.

कुंभ राशि
धन लाभ के योग हैं, लेकिन खर्च भी बढ़ सकता है. बोलचाल में संयम रखें और सोच-समझकर निर्णय लें.

मीन राशि
यह योग आपकी ही राशि में बन रहा है, इसलिए इसका प्रभाव सबसे ज्यादा आप पर रहेगा. आत्मविश्वास बढ़ेगा और जीवन में नए बदलाव देखने को मिल सकते हैं. हालांकि जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement