Triekadash Yog 2026: 60 डिग्री पर आएंगे गुरु-शुक्र, बनेगा ये शुभ संयोग, इन राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के रास्ते

Triekadash Yog 2026: आज बनने वाला त्रिएकादश राजयोग कई राशियों के लिए नई शुरुआत और सकारात्मक बदलाव लेकर आ रहा है. इस दौरान कई लोगों के जीवन में आगे बढ़ने के मौके बन सकते हैं. लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं और मन में आत्मविश्वास भी बढ़ेगा. तो आइए जानते हैं उन लकी राशियों के बारे में.

Advertisement
आज गुरु-शुक्र की युति से ये राशियां होंगे मालामाल (Photo: ITG) आज गुरु-शुक्र की युति से ये राशियां होंगे मालामाल (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:46 AM IST

Triekadash Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र में गुरु (बृहस्पति) को बहुत अहम ग्रह माना जाता है. इसे ज्ञान, धन, भाग्य, शिक्षा, संतान और विवाह का कारक माना जाता है. इसलिए जब गुरु की चाल या स्थिति बदलती है, तो उसका असर जीवन के कई क्षेत्रों पर देखने को मिलता है. इस समय गुरु मिथुन राशि में मार्गी अवस्था में हैं और अपनी तेज गति के कारण इस साल कई बार राशि परिवर्तन करेंगे.

Advertisement

वहीं दूसरी ओर, शुक्र मेष राशि में स्थित है. ऐसे में गुरु और शुक्र के बीच खास कोण बन रहा है, जिसे त्रिएकादश योग कहा जाता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, आज (13 अप्रैल) दोपहर 1 बजकर 48 मिनट पर ये दोनों ग्रह 60 डिग्री की दूरी पर होंगे, जिससे यह शुभ योग बनेगा. ज्योतिष में इसे लाभकारी दृष्टि माना जाता है, जिसका सकारात्मक असर सभी राशियों पर पड़ता है, लेकिन कुछ राशियों को इसका खास फायदा मिल सकता है.

इन राशियों को मिलेगा खास लाभ

वृषभ राशि (Taurus)

इस राशि के लोगों के लिए यह योग फायदेमंद साबित हो सकता है. नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है. काम की तारीफ होगी. ऑफिस में सीनियर्स और सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा. बिजनेस करने वालों को भी अच्छी कमाई होने के संकेत हैं. रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. रिश्तों में मधुरता आएगी. पढ़ाई से जुड़े लोगों को भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं.

Advertisement

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों के लिए यह समय भाग्य का साथ देने वाला रहेगा. अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं. लंबे समय से अटके काम पूरे होने लगेंगे. करियर में आ रही बाधाएं कम होंगी. नए मौके मिल सकते हैं. व्यापार में भी फायदा होने की संभावना है, लेकिन निवेश करते समय सोच-समझकर कदम उठाना जरूरी होगा. स्वास्थ्य भी पहले से बेहतर रह सकता है.

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों के लिए यह योग कई मामलों में शुभ रहेगा. शादीशुदा जीवन में चल रही दिक्कतें कम होंगी. रिश्ते मजबूत होंगे. अविवाहित लोगों के लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं. नौकरी में प्रमोशन और सैलरी बढ़ने के योग बन रहे हैं. व्यापार से जुड़े लोगों को भी इस दौरान अच्छा मुनाफा मिल सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement