Surya Grahan 2026: शनि की राशि में लगेगा सूर्य ग्रहण, बनेगा दुर्लभ संयोग, होगा लाभ

Surya Grahan 2026: आज कुंभ राशि में सूर्य ग्रहण के साथ पंचग्रही योग बनने जा रहा है. सूर्य, मंगल, बुध, शुक्र और चंद्रमा की युति से बना यह दुर्लभ संयोग मिथुन, तुला और धनु राशि के लिए तरक्की, धनलाभ और नए अवसरों के संकेत दे रहा है.

Advertisement
सूर्य ग्रहण लगते वक्त राहु, सूर्य, मंगल, बुध, शुक्र और चंद्रमा मिलकर कुंभ राशि में पंचग्रही योग बनाएंगे (Photo: ITG) सूर्य ग्रहण लगते वक्त राहु, सूर्य, मंगल, बुध, शुक्र और चंद्रमा मिलकर कुंभ राशि में पंचग्रही योग बनाएंगे (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:33 AM IST

Surya Grahan 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य ग्रहण बहुत ही विशेष माना जा रहा है. ग्रहों के नजरिए से सूर्य 13 फरवरी को कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं. 17 फरवरी 2026 यानी आज कुंभ राशि में ही सूर्य ग्रहण भी लगेगा. खास बात यह है कि आज कुंभ में सिर्फ सूर्य ही नहीं, बल्कि मंगल, बुध, शुक्र और चंद्रमा भी मौजूद रहेंगे. इस तरह पांच ग्रह एक साथ आकर पंचग्रही योग बनाएंगे. शनि की राशि कुंभ में बनने वाला यह योग कुछ राशियों के लिए शुभ संकेत दे रहा है.

Advertisement

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को यह समय आगे बढ़ने का मौका दे सकता है. नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है या पद में बदलाव से फायदा हो सकता है. बिजनेस करने वालों को नए क्लाइंट या नया प्रोजेक्ट मिल सकता है. आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे. जो लोग फिटनेस, मीडिया या कम्युनिकेशन से जुड़े हैं, उन्हें खास फायदा मिल सकता है. सेहत भी पहले से बेहतर हो सकती है.

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए यह योग आर्थिक मामलों में राहत देने वाला साबित हो सकता है. अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. किसी पुराने निवेश से फायदा हो सकता है. अगर आप नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं तो परिस्थितियां साथ दे सकती हैं. बड़ी डील या समझौता होने से धन लाभ संभव है. कर्ज से छुटकारा मिलने के संकेत भी बन रहे हैं, जिससे मानसिक शांति बढ़ेगी.

Advertisement

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए यह समय भाग्य का साथ देने वाला माना जा रहा है. नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं तो सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. घर, जमीन या वाहन खरीदने का योग बन सकता है. खर्चों पर नियंत्रण रहेगा. पैसों की बचत कर पाएंगे. सेहत के मामले में भी राहत मिलेगी. लंबे समय से रुका हुआ कोई काम पूरा होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement