Surya Shukra Gochar: बदलने वाली है सूर्य और शुक्र की चाल, 3 राशियों को खूब मिलेगा पैसा!

Surya Shukra Gochar: सूर्य और शुक्र का राशि परिवर्तन 3 राशियों के जीवन में बड़ा बदलाव लाने वाला है. दोनों ही 14 मार्च को राशि परिवर्तन करने वाले हैं. जानें आपके करियर, धन और रिश्तों पर इसका क्या असर पड़ेगा.

Advertisement
सूर्य-शुक्र की चाल बदलेगी किस्मत सूर्य-शुक्र की चाल बदलेगी किस्मत

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 6:08 PM IST

Surya Shukra Gochar: मार्च का महीना ज्योतिष की दृष्टि से काफी हलचल भरा रहने वाला है. इस महीने ग्रहों के राजा 'सूर्य' और सुख-सुविधाओं के कारक 'शुक्र' ग्रह गोचर कर रहे हैं.  इसका सीधा असर आपके करियर, जेब और रिश्तों पर पड़ने वाला है. 14 मार्च को सूर्य देव मीन राशि में प्रवेश करेंगे, तो 26 मार्च को शुक्र देव मेष राशि में कदम रखेंगे. ग्रहों के इन बदलावों का आपकी राशि पर क्या असर होगा, जानते हैं. 

Advertisement

सूर्य और शुक्र का गोचर

जब सूर्य मीन राशि में जाते हैं, तो यह समय आध्यात्मिक शांति और रचनात्मक कार्यों के लिए बेहतरीन होता है.  वहीं, जब शुक्र मेष राशि में आते हैं, तो यह समय रोमांस, लग्जरी और आर्थिक लाभ के नए रास्ते खोलता है.  कुल मिलाकर, मार्च का अंत बहुत सी राशियों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आ रहा है. 

मेष: आप लोगों के लिए यह समय 'गोल्डन' है. सूर्य और शुक्र की कृपा से आपके आत्मविश्वास में गजब की वृद्धि होगी. करियर में पदोन्नति के योग हैं.  लंबे समय से अटके हुए आर्थिक मामले सुलझ जाएंगे. पार्टनर के साथ रिश्ते और भी मधुर होंगे.

वृषभ: आपकी सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा. शुक्र के मेष में जाने से आपको अचानक धन लाभ हो सकता है. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की तारीफ होगी.  समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. निवेश के लिए यह समय बहुत ही शुभ है.

Advertisement

मिथुन: करियर के लिहाज से यह गोचर नई दिशा दिखाएगा. जो लोग नौकरी बदलने की सोच रहे थे, उन्हें अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं. परिवार में खुशहाली रहेगी. आप मानसिक रूप से काफी हल्का महसूस करेंगे.

अन्य सभी राशियों के लिए भी यह महीना मिला-जुला रहने वाला है. किसी भी बड़े फैसले को लेने से पहले थोड़े धैर्य और समझदारी से काम लें. यह समय अपनी सेहत और रिश्तों को बेहतर बनाने का है. 

कैसे बढ़ाएं इन ग्रहों का शुभ प्रभाव?
रोज सुबह जल्दी उठकर सूर्य देव को जल अर्पित करें. इससे सूर्य का पॉजिटिव प्रभाव बढ़ेगा. साफ-सफाई रखें. अपने आसपास खुशबूदार वातावरण बनाए रखें. शुक्रवार के दिन सफेद मिठाई या दही का दान करना भी बहुत शुभ माना जाता है. इससे शुक्र का शुभ प्रभाव बढ़ेगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement