Samudrik Shastra: बैठने का तरीका खोलता है पर्सनैलिटी के राज, सामुद्रिक शास्त्र में है रहस्य

Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार व्यक्ति का बैठने का तरीका उसके स्वभाव, सोच और मानसिक स्थिति के बारे में कई गहरे संकेत देता है. आपकी बॉडी लैंग्वेज का यह छोटा सा हिस्सा यह भी बताता है कि आप कितने आत्मविश्वासी, शांत या बेचैन हैं.

Advertisement
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, इंसान का बैठने का तरीका उसके आत्मविश्वास, मानसिक स्थिति और सोच के कई राज खोल सकता है. (Photo: Pixabay) सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, इंसान का बैठने का तरीका उसके आत्मविश्वास, मानसिक स्थिति और सोच के कई राज खोल सकता है. (Photo: Pixabay)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:52 AM IST

क्या आपने कभी सोचा है कि आप जिस तरह बैठते हैं, वह सिर्फ आपकी आदत नहीं बल्कि आपकी सोच और व्यक्तित्व का आईना भी हो सकता है? हम अक्सर शब्दों पर ध्यान देते हैं, लेकिन असल में हमारी बॉडी लैंग्वेज ही हमारे बारे में सबसे पहले और सबसे ज्यादा बोलती है. प्राचीन भारतीय विद्या सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, इंसान का बैठने का तरीका उसके आत्मविश्वास, मानसिक स्थिति और सोच के कई राज खोल सकता है. यही वजह है कि आपकी छोटी-सी बैठने की मुद्रा भी सामने वाले पर बड़ा प्रभाव डालती है. आइए जानते हैं कि आपकी बैठने की स्टाइल आपके बारे में क्या बताती है. 

Advertisement

सीधे बैठना

जो लोग कमर सीधी और शरीर संतुलित रखकर बैठते हैं, वे बेहद अनुशासित और भरोसेमंद माने जाते हैं. ऐसे लोग हर काम को गंभीरता से लेते हैं और निर्णय सोच-समझकर लेते हैं. 

क्रॉस लेग बैठना

एक पैर के ऊपर दूसरा पैर रखकर बैठने वाले लोग कल्पनाशील होते हैं. ये जल्दी किसी पर भरोसा नहीं करते, ऐसे लोग अपनी भावनाओं को नियंत्रित रखते हैं. 

टखने क्रॉस करना

अगर आप सिर्फ टखनों को क्रॉस करके बैठते हैं, तो आप शांत स्वभाव के और गहराई से सोचने वाले व्यक्ति हो सकते हैं. ऐसे लोग हर स्थिति का विश्लेषण करने के बाद ही निर्णय लेते हैं. 

तिरछा बैठना

तिरछा बैठने वाले लोग अपनी शर्तों पर जीवन जीना पसंद करते हैं. ये लक्ष्य पर फोकस रखते हैं, उसे हासिल करने के लिए लगातार मेहनत करते हैं. 

Advertisement

बार-बार पैर हिलाना

बैठते समय लगातार पैर हिलाना मानसिक तनाव या चिंता का संकेत हो सकता है. यह बताता है कि व्यक्ति अंदर से अस्थिर या परेशान है. 

कुर्सी के किनारे बैठना

अगर आप कुर्सी के किनारे बैठते हैं, तो यह संकेत देता है कि आप अंदर से बेचैन हैं या किसी जल्दी में हैं. ऐसे लोग अक्सर निर्णय जल्दबाजी में लेते हैं. 

पैर फैलाकर बैठना

आराम से पैर फैलाकर बैठना आत्मविश्वास को दर्शाता है, लेकिन कई बार यह दूसरों पर हावी होने की मानसिकता भी दिखा सकता है. 

घुटने सटे, पंजे दूर

इस तरह बैठने वाले लोग भावुक और दिल के साफ होते हैं.  ये माहौल को हल्का और सहज बनाए रखना पसंद करते हैं, हालांकि कभी-कभी जिम्मेदारी से बचते भी हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement