Shukra Surya Yuti 2026: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों की चाल और नक्षत्र परिवर्तन को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इससे कई तरह के शुभ और अशुभ योग बनते हैं. इसी तरह सूर्य- शुक्र की खास युति बनने जा रही है, जिसका असर कई राशियों पर सकारात्मक रूप से देखने को मिल सकता है. यह युति पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में बनेगी, जिसे ज्योतिष में प्रभावशाली और परिणाम देने वाला नक्षत्र माना जाता है.
द्रिक पंचांग के अनुसार, सबसे पहले शुक्र ग्रह 22 फरवरी 2026 को शतभिषा नक्षत्र से निकलकर पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं. इसके कुछ दिनों बाद 5 मार्च 2026 को सूर्य भी इसी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. जब ये दोनों महत्वपूर्ण ग्रह एक ही नक्षत्र में एक साथ बैठे होते हैं, तो एक विशेष प्रकार की युति बनती है, जिसे ज्योतिष में खास फलदायी माना जाता है. 5 मार्च को बनने जा रही शुक्र सूर्य की युति से कुछ राशियों को लाभ होने जा रहा है. तो आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में.
मेष राशि
मेष राशि के लोगों के लिए यह समय आर्थिक रूप से काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. लंबे समय से रुके हुए काम अब धीरे-धीरे पूरे होने लगेंगे, जिससे राहत महसूस होगी. आय के नए रास्ते खुल सकते हैं. निवेश करने से भी अच्छा लाभ मिल सकता है. नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जो आगे चलकर प्रमोशन की वजह भी बन सकती है.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को करियर में आगे बढ़ने का मौका लेकर आ सकता है. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत को पहचान मिलेगी. बॉस या सीनियर्स का सहयोग भी मिलेगा. नई जिम्मेदारियां मिलने से आपकी प्रोफाइल मजबूत होगी. विदेश से जुड़े काम, यात्रा या नौकरी के अवसर बन सकते हैं, जिससे आय में बढ़ोतरी संभव है.
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए यह युति आत्मविश्वास और छवि को मजबूत करने वाली रहेगी. आप अपने काम में बेहतर प्रदर्शन करेंगे. लोगों के बीच आपकी अलग पहचान बनेगी. नौकरी या सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को प्रमोशन, वेतन वृद्धि या किसी बड़े अवसर का लाभ मिल सकता है. बिजनेस करने वालों के लिए भी नए सौदे फायदेमंद रह सकते हैं.
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए यह समय सुविधाओं में बढ़ोतरी का संकेत दे रहा है. आपकी आय में सुधार होगा, जिससे जीवनशैली बेहतर हो सकती है. अगर आप घर, वाहन या कोई बड़ी खरीदारी करने की सोच रहे हैं, तो परिस्थितियां आपके पक्ष में बन सकती हैं. परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा.
धनु राशि
धनु राशि के लोगों के लिए यह योग भाग्य को मजबूत करने वाला साबित हो सकता है. किस्मत का साथ मिलने से कई काम आसानी से पूरे होंगे. अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं. पैतृक संपत्ति से भी फायदा मिल सकता है. व्यापार करने वालों के लिए यह समय मुनाफा बढ़ाने वाला रहेगा. नए अवसर भी हाथ लग सकते हैं.
aajtak.in