Dwidwadashy Yog: शुक्र-मंगल ने बनाया द्विद्वादश योग, 3 राशियों पर मेहरबान होंगी मां लक्ष्मी

Dwidwadashy Yog: 13 मार्च 2026 को शुक्र और मंगल से बना द्विद्वादश योग कुछ राशियों के लिए शुभ संकेत दे रहा है. जानिए मेष, सिंह और तुला राशि पर इसका क्या असर पड़ सकता है.

Advertisement
द्विद्वादश योग कुछ राशियों के लिए शुभ (Photo: ITG) द्विद्वादश योग कुछ राशियों के लिए शुभ (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:59 PM IST

Dwidwadashy Yog: ज्योतिष में ग्रहों की चाल और उनकी आपसी दूरी कई तरह के योग बनाती है, जिनका असर अलग-अलग राशियों पर अलग तरीके से पड़ता है. जब दो ग्रह लगभग 30 डिग्री की दूरी पर स्थित होते हैं, तो उसे द्विद्वादश योग कहा जाता है. द्रिक पंचांग के अनुसार 13 मार्च 2026 की सुबह 08:17 बजे से शुक्र और मंगल की ऐसी ही स्थिति बनी है, शुक्र को जहां धन, ऐश्वर्य, सुख-सुविधा और विलासिता का ग्रह माना जाता है, वहीं मंगल भूमि, पराक्रम, ऊर्जा और निर्माण कार्यों का प्रतिनिधित्व करता है. ऐसे में इन दोनों ग्रहों का प्रभाव एक साथ सक्रिय होने पर व्यक्ति की आर्थिक योजनाएं और संपत्ति से जुड़े प्रयास तेज हो सकते हैं. ज्योतिषीय गणनाओं के मुताबिक इस योग का सकारात्मक प्रभाव खासतौर पर तीन राशियों पर देखने को मिल सकता है. इन राशियों के लोगों को संपत्ति, धन और जीवन में स्थिरता से जुड़े मामलों में अच्छे अवसर मिल सकते हैं. 

Advertisement

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के लिए शुक्र और मंगल का यह योग आर्थिक गतिविधियों में तेजी ला सकता है. इस समय आपको नई आय के स्रोत मिलने की संभावना है, पहले से चल रही योजनाओं में भी गति आ सकती है. जो लोग लंबे समय से घर खरीदने या जमीन लेने की योजना बना रहे थे, उनके लिए परिस्थितियां अनुकूल बन सकती हैं. पारिवारिक स्तर पर भी खुशखबरी मिलने की संभावना है. घर से जुड़े किसी महत्वपूर्ण निर्णय में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. 

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के लोगों के लिए यह योग सुख-सुविधाओं और जीवनशैली में सुधार का संकेत दे रहा है. इस दौरान आप अपने घर में बदलाव, सजावट या मरम्मत जैसे कामों पर ध्यान दे सकते हैं. साथ ही प्रॉपर्टी से जुड़े किसी निवेश पर विचार करने का मौका भी मिल सकता है. परिवार के साथ रिश्तों में मजबूती आएगी, घर का माहौल पहले से ज्यादा सकारात्मक महसूस होगा. करियर से जुड़े कुछ नए अवसर भी सामने आ सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होने की संभावना है. 

Advertisement

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के लिए यह समय स्थायी संपत्ति और आर्थिक स्थिरता के लिहाज से अच्छा माना जा रहा है. शुक्र आपकी राशि के स्वामी हैं, इसलिए इस योग का प्रभाव आपके जीवन में ज्यादा स्पष्ट दिखाई दे सकता है. इस दौरान घर, जमीन या किसी नई संपत्ति से जुड़ा सपना धीरे-धीरे पूरा होने की दिशा में बढ़ सकता है. परिवार में भी खुशी का माहौल रहेगा.  किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है. आर्थिक मामलों में सुधार के संकेत मिल रहे हैं, जिससे आप भविष्य की योजनाओं को लेकर ज्यादा आत्मविश्वास महसूस कर सकते हैं. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement