Shukra Gochar : 2 मार्च 2026, रात 1:10 बजे से शुक्र ग्रह मीन राशि में प्रवेश करेंगे. शुक्र को धन, वैभव, सुख-संपन्नता, कला और ऐश्वर्य का कारक माना जाता है. मीन राशि में शुक्र उच्च के होते हैं, जिससे उनका प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है. इस गोचर के साथ राहु और मंगल के नकारात्मक प्रभाव से राहत मिल सकती है. साथ ही मीन राशि में मित्र ग्रह शनि का सहयोग भी शुक्र को मजबूती देगा. शुक्र 25 मार्च 2026 तक मीन राशि में रहेंगे और इस दौरान उच्च स्थिति में होने के कारण मालव्य राजयोग का निर्माण करेंगे, जो कई राशियों के लिए विशेष लाभकारी साबित हो सकता है. आपको बता दें कि यह परिवर्तन तब हो रहा है जब 3 मार्च को ग्रहण लगने जा रहा है.
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक रूप से राहत देने वाला रहेगा. रुका हुआ धन मिलने के योग बनेंगे. खर्चों पर नियंत्रण आएगा, विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है. मानसिक शांति बढ़ेगी.
वृष राशि
वृष राशि के स्वामी स्वयं शुक्र हैं, इसलिए यह गोचर आपके लिए बेहद शुभ रहेगा. आय में वृद्धि होगी. करियर में नई उपलब्धियां मिल सकती हैं. मित्रों और सामाजिक दायरे से लाभ होगा. निवेश से फायदा संभव है.
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर मिलेंगे. पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी हो सकती है. अधिकारियों से सहयोग मिलेगा. नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो भविष्य में लाभकारी साबित होंगी.
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए भाग्य का साथ मिलने का समय है. लंबी यात्रा के योग बन सकते हैं. उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने की संभावना है. धार्मिक और आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी.
सिंह राशि
सिंह राशि के लिए यह गोचर आर्थिक मजबूती लेकर आ सकता है. अचानक धन लाभ के योग बनेंगे. साझेदारी के कामों में फायदा होगा. दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी.
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए संबंधों में सुधार का समय है. विवाह या नई साझेदारी के योग बन सकते हैं. व्यापार में मुनाफा बढ़ेगा. जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा, आर्थिक स्थिति बेहतर होगी.
aajtak.in