Shani Uday 2026: आज शनि देव मीन राशि में उदय हो गए हैं. अब शनि अगले साल 26 मार्च 2027 तक उदित अवस्था में ही रहेंगे. ज्योतिषविदों का कहना है कि शनि जिन राशियों में सोने के पाए पर चल रहे हैं, उन पर उदयवान शनि का विशेष प्रभाव रहने वाला है. बता दें कि शनि ने जब मीन राशि में गोचर किया था, तभी से शनि वृषभ, तुला और मीन राशि में सोने के पाए पर चल रहे हैं. आइए जानते हैं कि उदयवान शनि इन्हें कैसा फल देंगे.
वृषभ राशि (Taurus)
मन लंबे समय से चल रही कोई बड़ी ख्वाहिश पूरी हो सकती है. आपका घर या वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है. इनकम के नए सोर्स उत्पन्न हो सकते हैं. धन संचय में बढ़ोतरी होगी. नौकरीपेशा लोगों के समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है. आपके जीवन में नई खुशियों की दस्तक हो सकती है. आपके फंसे हुए काम तेजी से पूरे होंगे. व्यापारियों को भी खूब लाभ होगा. रिश्तों के मामले में आपको थोड़ा सावधानी बरतने की सलाह है. वाणी में मिठास लाएं और लोगों का आदर-सत्कार करें.
तुला राशि (Libra)
शनि का उदय आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आने वाला है. नौकरी बदलने का विचार बना रहे हैं, तो समय अनुकूल रह सकता है. आपको किसी अच्छी जॉब का ऑफर भी इस दौरान मिल सकता है. आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है. खर्चे कम होंगे और इनकम बढ़त पर रहेगी. कार्यक्षेत्र में आपके निर्णयों और मेहनत की सराहना होगी. हालांकि आपको सेहत का ख्याल रखना होगा. चोट-दुर्घटनाओं से भी सावधानी बरतने की आपको सलाह दी जाती है.
मीन राशि (Pisces)
शनि इस वक्त मीन राशि में बैठे हुए हैं और इस राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण भी चल रहा है. इस राशि के जातकों के लिए शनि का उदयवान होना अनुकूल नहीं माना जा रहा है. ज्योतिषविदों की मानें तो उदयवान शनि आपके खर्चों में बढ़ोतरी कर सकता है. निवेश के मामलों में भी आपको झटका लग सकता है. प्रॉपर्टी और बैंक-बैलेंस आदि मामलों में बहुत सावधानी से काम लेना होगा. स्वास्थ्य के मामले में भी आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है.
aajtak.in