Shani Uday 2026: ज्योतिष में शनि ग्रह को सबसे प्रभावशाली ग्रहों में गिना जाता है, क्योंकि यह व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार परिणाम देता है. यही वजह है कि इसे न्याय का प्रतीक भी माना जाता है. शनि का असर भले ही धीरे-धीरे दिखे, लेकिन जब इसका प्रभाव आता है तो लंबे समय तक जीवन को प्रभावित करता है.
साल 2026 में शनि की स्थिति में एक अहम बदलाव देखने को मिलेगा. 13 मार्च 2026 को शनि मीन राशि में अस्त हो गए थे, जिससे उनका प्रभाव कुछ कम हो गया था. अब करीब 40 दिनों के बाद, 22 अप्रैल 2026 को सुबह 4 बजकर 49 मिनट पर शनि मीन राशि में फिर से उदित होंगे.
शनि के उदय के साथ ही कई राशियों के जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है. खासतौर पर कुछ राशियों के लिए यह समय बेहद लाभकारी माना जा रहा है. आइए जानते हैं किन राशियों पर शनि की खास कृपा बरसने वाली है.
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों के लिए शनि का उदय शुभ संकेत लेकर आ रहा है. इस दौरान लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं. इच्छाएं साकार होने के योग बनेंगे. आर्थिक रूप से भी स्थिति मजबूत होगी. आय के नए स्रोत खुल सकते हैं. इसके साथ ही दोस्तों और परिवार का सहयोग मिलेगा, जिससे जीवन में खुशियां बढ़ेंगी.
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि वालों के लिए यह समय मेहनत का फल देने वाला साबित हो सकता है. करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे, नौकरी में तरक्की के संकेत हैं. आपके काम की सराहना होगी, वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग भी मिलेगा. सामाजिक स्तर पर सम्मान बढ़ेगा. अगर आप किसी बदलाव की सोच रहे हैं, तो यह समय अनुकूल है.
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के लोगों के लिए शनि का उदय राहत और स्थिरता लेकर आएगा. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. परिवार से जुड़ी परेशानियां धीरे-धीरे समाप्त हो सकती हैं. मानसिक तनाव कम होगा. जीवन में संतुलन महसूस होगा. यह समय आपको सुकून और स्थिरता देने वाला रहेगा.
aajtak.in