Shani Nakshatra Parivartan 2026: 17 मई को शनि करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन 3 राशियों का चमकेगा भाग्य

Shani Nakshatra Parivartan 2026: ज्योतिष शास्त्र में शनि का नक्षत्र परिवर्तन बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है. जिसका प्रभाव सभी राशियों के जीवन पर सीधा सीधा देखने को मिल सकता है. तो आइए जानते हैं कि 17 मई को होने जा रहे शनि के नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों को लाभ होगा.

Advertisement
शनि नक्षत्र परिवर्तन 2026 (Photo: ITG) शनि नक्षत्र परिवर्तन 2026 (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 3:56 PM IST

Shani Nakshatra Parivartan 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, करीब 30 साल बाद 17 मई को शनि देव रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. रेवती नक्षत्र का स्वामी बुध ग्रह है और ज्योतिष में बुध व शनि के बीच मित्रता मानी जाती है. इसलिए शनि का यह नक्षत्र परिवर्तन कई लोगों के जीवन में खास असर डाल सकता है, खासकर करियर और बिजनेस के मामले में.

Advertisement

ज्योतिष शास्त्र में शनि को कर्म, अनुशासन और न्याय का प्रतीक माना जाता है, जबकि बुध बुद्धि, संवाद, व्यापार और तर्क शक्ति के कारक हैं. जब शनि बुध के नक्षत्र में आते हैं तो सही तरीके से काम करने वालों को मेहनत का बेहतर परिणाम मिल सकता है. सफलता भी हासिल होती है. तो आइए जानते हैं कि शनि के नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों को लाभ होगा.

ज्योतिष शास्त्र में रेवती नक्षत्र का महत्व

रेवती नक्षत्र वैदिक ज्योतिष का 27वां और अंतिम नक्षत्र है, जो मीन राशि के अंतिम भाग में स्थित होता है. इसे पूर्णता और नई शुरुआत का संकेत माना जाता है. इस नक्षत्र के दाता व देवता पूषण हैं, जिन्हें मार्गदर्शक और रक्षक देवता के रूप में जाना जाता है. इसका प्रतीक मछली है, जो संवेदनशीलता और आध्यात्मिक गहराई को दर्शाती है.

Advertisement

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह बदलाव सकारात्मक रह सकता है. करियर में आ रही रुकावटें धीरे-धीरे दूर हो सकती हैं. नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं. पदोन्नति की संभावना बन सकती है. मीडिया, लेखन, मार्केटिंग, आईटी और संचार क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है. व्यापार में नए संपर्क और प्रोजेक्ट मिलने के संकेत हैं.

कन्या राशि

कन्या राशि वालों को भी इस गोचर से फायदा हो सकता है. कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी. जो लोग लंबे समय से प्रमोशन या बदलाव का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें अच्छी खबर मिल सकती है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए भी समय सहयोगी रहेगा, बशर्ते वे मेहनत में कमी न करें.

मकर राशि

मकर राशि के लिए भी यह परिवर्तन अनुकूल माना जा रहा है. नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. सरकारी या प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है. व्यापार में विस्तार के अवसर बन सकते हैं. हालांकि, काम का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन प्रयास करने पर इच्छाएं पूरी होने के योग हैं. यात्रा के अवसर भी मिल सकते हैं, खासकर दूर स्थानों की.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement