Shani Mangal Yuti 2026: ग्रहों के सेनापति मंगल ने कुंभ से मीन राशि में गोचर कर लिया है. अब इस राशि में मंगल और शनि देव एकसाथ बैठे हुए हैं. ज्योतिष गणना के अनुसार, मीन राशि में शनि और मंगल की युति पूरे 30 साल बाद हो रही है. ये महायुति कुछ राशियों के लिए नुकसानदायक तो कुछ राशियों के लिए लाभकारी बताई जा रही है. आइए जानते हैं कि शनि और मंगल का ये संयोग किन राशियों को लाभ देने वाला है.
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति को बल मिलेगी. आय के स्रोत एक से अधिक हो सकते हैं. साइड बिजनेस करने का विचार भी आपके मन में आ सकता है, जो आगे चलकर लाभ भी देगा. रिश्तेदारों, दिस्तों से आर्थिक मदद मिल सकती है. कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के नए और सुनहरे मौके आपको मिल सकते हैं.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों की आर्थिक स्थिति पर भी मजबूत हो सकती है. धन की आवक बेहतर रहने वाली है. प्रमोशन-इन्क्रीमेंट के लिहाज से समय अच्छा रहेगा. आपके किसी पिछले कार्य का अच्छा प्रतिफल इस दौरान मिल सकता है. नया व्यापार शुरू करने के लिए समय अनुकूल है. नौकरी छोड़कर अपने काम में आगे बढ़ने के लिए समय अच्छा दिख रहा है. कर्ज-उधार से भी आप मुक्त रहेंगे.
सिंह राशि
सिंह राशि वालों को धन-संपत्ति और निवेश संबंधी मामलों में खूब लाभ होगा. प्रॉपर्टी या मूल्यवान चीजों में निवेश करना आपके लिए शुभ रहेगा. इस दौरान आप कोई नया वाहन, दुकान, मकान या फ्लैट आदि भी खरीद सकते हैं. स्वास्थ्य के लिहाज से भी यह समय अच्छा दिखाई दे रहा है. पुराने रोगों से मुक्ति पाएंगे. घर-परिवार में लोगों की सेहत अच्छी रहेगी.
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए भी यह समय बहुत अच्छा दिखाई दे रहा है. धनधान्य में वृद्धि होगी. बुद्धि का अच्छा इस्तेमाल कर पाएंगे. अच्छे डिसीजन लेंगे. लीडरशिप क्वलिटी में निखार आएगा. इस दौरान आपके द्वारा लिए गए निर्णय बेहद कारगर साबित हो सकते हैं. किसी प्रभावशाली व्यक्ति से संपर्क बनने की संभावना है, जो करियर में आगे बढ़ने में मदद करेगा. परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा.
aajtak.in