Shani Ki Dhaiya: शनि की ढैय्या पड़ी हल्की! इस राशि का बुरा दौर हुआ खत्म, जल्द होगा लाभ

सिंह राशि पर चल रही शनि की ढैय्या का मध्य भाग पार हो गया है. यानी ढैय्या का प्रभाव अपने पीक से नीचे की तरफ गया है. ऐसे में आने वाला समय सिंह राशि के जातकों के लिए राहत भरा हो सकता है.

Advertisement
सिंह राशि पर 29 मार्च 2025 को शुरू हुई ढैय्या 3 जून 2027 को पूरी तरह समाप्त हो जाएगी. (Photo: ITG) सिंह राशि पर 29 मार्च 2025 को शुरू हुई ढैय्या 3 जून 2027 को पूरी तरह समाप्त हो जाएगी. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:05 PM IST

सूर्य के स्वामित्व वाली सिंह राशि का अच्छा समय बहुत करीब है. सिंह राशि पर चल रही ढैय्या का मध्य भाग पार हो चुका है, जिसे सर्वाधिक चुनौतीपूर्ण माना जाता है. दूसरे शब्दों में कहें तो सिंह राशि पर चल रही ढैय्या अब अपने पीक से नीचे उतर रही है. सिंह राशि के जातकों के लिए यह बहुत राहत की बात है. हालांकि 29 मार्च 2025 को शुरू हुई ढैय्या 3 जून 2027 को पूरी तरह समाप्त होगी. लेकिन इसका पहला चरण जिसे ज्यादा कष्टकारी माना जाता है, वो खत्म हो गया है. ऐसे में ज्योतिषविदों का कहना है कि सिंह राशि वालों के जीवन में कुछ बड़े बदलाव आ सकते हैं.

Advertisement

निजी जीवन
सिंह राशि वालों के निजी जीवन में जो भी रुकावटें आ रही थीं, वो अब खुद-ब-खुद दूर होने लगेंगी. आपका जीवन धीरे-धीरे खुशियों की पटरी पर लौटने लगेगा. घर-परिवार में चल रही समस्याओं से राहत मिलेगी. ये समय आपके लिए धैर्य और संयम के साथ आगे बढ़ने का है.

करियर
करियर के लिहाज से तो यह समय आपके लिए और भी अच्छा हो सकता है. शनि की ढैय्या के कारण आपको कार्यक्षेत्र में जिन भी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा था, उनसे निजात पाएंगे. आलस या स्पष्ट निर्णय लेने की क्षमता जो कमजोर पड़ रही थी, उसमें एक बार फिर जान पड़ेगी. नतीजन प्रोफेशनल लाइफ में आपको अच्छे बदलाव दिखाई देंगे. लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए काम करेंगे.

धन-संपत्ति
आने वाला समय आपको आर्थिक मोर्चे पर प्रबल बनाएगा. आपका जो पैसा कहीं फंसा हुआ था या पैतृक संपत्ति से जुड़े जिन मामलों में दिक्कत आ रही थी, वो जल्द दूर होगी. निवेश के मामले भी आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे. आय के स्रोत भी आपके बढ़ते हुए दिखाई दे सकते हैं. हालांकि आपको अभी भी अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने का प्रयास करना होगा. धन का सचंय कर पाना अभी भी आपके लिए आसान नहीं होगा.

Advertisement

घर-परिवार
शनि की ढैय्या का हल्का पड़ना रिश्ते-नातों के लिहाज से भी अच्छा माना जा जा रहा है. घर-परिवार और रिश्तेदारों के बीच आपकी छवि अच्छी होगी. परिवार में चल रहे गृह क्लेश, तनाव आदि से आपको राहत मिलने वाली है. माता-पिता के साथ संबंध और भी ज्यादा मजबूत हो सकते हैं. पिता के सहयोग से आपको कोई बड़ा काम पूरा होने वाला है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement