Shani Gochar 2026: शनि का नक्षत्र पद परिवर्तन, 21 मार्च तक इन 3 राशियों को होगा धन लाभ

22 फरवरी को शनि उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के दूसरे चरण में प्रवेश करने वाले हैं. इसके बाद शनि 21 मार्च तक यहीं रहेंगे और तीन राशियों को लाभ देंगे. ज्योतिष अनुसार, इस परिवर्तन से तीन राशियों को आर्थिक स्थिति मजबूती हो सकती है.

Advertisement
22 फरवरी को शनि उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के दूसरे चरण में प्रवेश करने वाले हैं. (Photo: ITG) 22 फरवरी को शनि उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के दूसरे चरण में प्रवेश करने वाले हैं. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 8:36 AM IST

Shani Nakshatra Parivartan Rashifal: 22 फरवरी को शनि देव का नक्षत्र पद परिवर्तन होने वाला है. इस दिन शनि उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के दूसरे चरण में प्रवेश करने वाले हैं. इसके बाद शनि 21 मार्च तक यहीं रहेंगे. गौर करने वाली बात ये है कि इस नक्षत्र के स्वामी शनि देव ही हैं. ज्योतिषविदों का कहना है कि उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के दूसरे पद में प्रवेश करने के बाद शनि तीन राशियों को लाभ देना शुरू करेंगे. इन राशियों पर धन की स्थिति बेहतर होगी. करियर में आगे बढ़ने के कई सुनहरे अवसर भी इन्हें मिल सकते हैं.

Advertisement

मेष राशि
उत्तराभाद्रपद के दूसरे चरण में शनि का एंट्री मेष राशि वालों के जीवन में कुछ अच्छे बदलाव लेकर आ सकती है. आपके जो कार्य लंबे वक्त से रुके हुए थे, उनमें गति आएगी. नौकरी-करियर-कारोबार में उन्नति के रास्ते खुलेंगे. आय या आय के स्रोतों में वृद्धि संभव है. अचानक धन प्राप्ति संभव है. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. स्वास्थ्य संबंधी लाभ भी आपको मिल सकते हैं. लंबी यात्राएं आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकती हैं.

कर्क राशि
शनि के इस नक्षत्र पद परिवर्तन के बाद आपके धनधान्य में वृद्धि संभव है. वेतन या पदोन्नति होने से मन प्रसन्न रहेगा. परिवार के सहयोग से आपका कोई बड़ा और जरूरी कार्य पूरा हो सकता है. वित्तीय स्थिति मजबूत होगी और निवेश के नए अवसर मिल सकते हैं. खर्चों में कमी आएगी और रुपया-पैसा जोड़ने में सफल रहेंगे. स्वास्थ्य के मामले संवार पर रहेगा. किसी पुराने रोग से मुक्ति मिलने की संभावना है.

Advertisement

मीन राशि
शनि का अपने ही नक्षत्र में पद गोचर मीन राशि वालों के लिए भी शुभ माना जा रहा है. किसी पुराने निवेश से आपको लाभ मिल सकता है. आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. परिवार में सुख-सौख्य बढ़ेगा. पुराने मित्रों से भेंट संभव है. इस अवधि में आपके द्वारा लिए गए निर्णय बहुत लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. मानसिक शांति बनाए रखें. धैर्य-संयम से किए गए प्रत्येक कार्य में आपको सफलता मिलेगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement