Shani Budh Yuti 2026: मीन राशि में शनि-बुध की युति, इन 3 राशियों का गोल्डन टाइम जल्द होगा शुरू

बुध 11 अप्रैल को मीन राशि में प्रवेश कर 30 अप्रैल तक वहीं रहेंगे. इस राशि में शनि पहले से मौजूद हैं. ऐसे में करीब 30 साल बाद मीन में शनि-बुध की युति बनेगी. ज्योतिष के अनुसार, यह संयोग खासकर तीन राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगा और आर्थिक लाभ देगा.

Advertisement
बुध और शनि की मीन राशि में युति पूरे 30 साल बाद होने जा रही है. (Photo: ITG) बुध और शनि की मीन राशि में युति पूरे 30 साल बाद होने जा रही है. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 6:40 AM IST

Shani Budh Yuti 2026: वाणी, व्यापार और बुद्धि के स्वामी बुध बहुत जल्द राशि परिवर्तन करने वाले हैं. 11 अप्रैल को बुध मीन राशि में गोचर करेंगे और फिर 30 अप्रैल तक इसी राशि में रहेंगे. मीन राशि में शनि पहले से विराजमान हैं. ज्योतिष गणना के अनुसार, बुध और शनि की मीन राशि में युति पूरे 30 साल बाद होने जा रही है. मीन राशि में शनि-बुध की युति को तीन राशियों के लिए बहुत ही शुभ माना जात रहा है. ज्योतिषविदों का कहना है कि शनि-बुध का मिलन कुछ राशियों को आर्थिक मोर्चे पर जबरदस्त लाभ दे सकता है.

Advertisement

वृषभ राशि
वृषभ राशि के लिए शनि-बुध का गोचर शुभ, सकारात्मक संकेत दे रहा है. आपकी कमाई बढ़ सकती है. नौकरी-व्यापार में जबरदस्त उन्नति के योग हैं. करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. मनचाही जगह पर ट्रांसफर संभव है. आय-व्यय में बढ़िया संतुलन स्थापित करेंगे. इस अवधि में आपका स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा. पुराने रोगों से मुक्ति पाएंगे. प्रेम संबंधों में आकर्षण बढ़ेगा और छोटी यात्राओं के योग बन सकते हैं. 

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए भी यह गोचर उत्तम दिखाई दे रहा है. आय बढ़ाने के नए मौके आपको मिल सकते हैं. धन की सरलता से बचत कर पाएंगे. नौकरी बदलने या नई नौकरी मिलने के योग भी बन रहे हैं. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. धन की आवक पहले से ज्यादा बेहतर रहेगी. रुपयों को लेकर चल रहा कोई विवाद दूर होगा. प्रेम जीवन में मधुरता आएगी. घर के सदस्यों से भी प्यार प्रेम बढ़ा हुआ रहेगा. अनजान लोगों पर जल्दी भरोसा नहीं करेंगे.

Advertisement

मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए यह युति विशेष रूप से लाभकारी मानी जा रही है. कार्यक्षेत्र में निवेश का कोई अच्छा मौका मिल सकता है, जो आगे चलकर फायदा देगा. मुनाफे की कोई बड़ी डील आपके हाथ लग सकती है. जो लोग किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, उनके लिए वक्त अच्छा है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और प्रेम व आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी. यात्रा के योग बनेंगे. भाई-बहन के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे. आपके द्वारा लिया गया प्रत्येक निर्णय इस समय बहुत कारगर साबित हो सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement