Rahu Mangal Yuti 2026: फरवरी के महीने में राहु-मंगल की ताकत बढ़ने वाली है. ज्योतिष में इन दोनों ही ग्रहों को अति उग्र और आक्रामक माना गया है. जब यह दोनों ग्रह एकसाथ किसी राशि में आते हैं तो अंगारक योग का निर्माण करते हैं. 23 फरवरी को यह संयोग फिर से बनने वाला है. इस वक्त राहु शनि के स्वामित्व वाली कुंभ राशि में बैठा हुआ है. अब 23 फरवरी को मंगल भी इसी राशि में आने वाला है. ज्योतिषविदों की मानें तो मंगल का साथ मिलते ही राहु की ताकत बढ़ जाएगी और ये दोनों ग्रह मिलकर तीन राशि के जातकों को नुकसान पहुंचाएंगे.
मेष राशि
मंगल और राहु की युति मेष राशि वालों के काम बिगाडे़गी. गैर जरूरी खर्चे मानसिक दबाव बढ़ाएंगे. आय में अचानक कमी आने से मन परेशान रहेगा. सुख-सुविधाओं में कमी महसूस होगी. सोने-चांदी जैसी कोई किसी कीमती वस्तु खोने या चोरी होने का डर सताएगा. रुपए-पैसे के मामले में भी आपको बहुत सावधानी से काम लेना होगा. आप ठगी का शिकार भी हो सकते हैं.
उपाय: मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें और लाल वस्तुओं का दान करें.
मकर राशि
मंगल-राहु मकर राशि वालों के लिए भी मुसीबत खड़ी कर सकता है. आप आर्थिक मोर्चे पर संघर्ष कर सकते हैं.
धन से जुड़े निर्णय सोच-समझकर लेने होंगे. नए निवेश से दूरी बनाए रखें. एक्सपर्ट्स की सलाह पर ही कोई कदम उठाएं. उधार दिया पैसा डूब सकता है. वापस मिलने की संभावना बहुत कम दिख रही है. दांपत्य जीवन में भी गलतफहमियां उभर सकती हैं.
उपाय: शनिवार को पीपल के नीचे सरसों के तेल में काले तिल मिलाकर दीपक जलाएं. और काले रंग की चीजों का दान करें.
मीन राशि
मंगल-राहु की पावरफुल युति आपकी निजी और पेशेवर जीवन में हलचल पैदा कर सकता है. धन की स्रोत अचानक से बाधित हो सकते हैं. भ्रम की स्थिति मानसिक अशांति दे सकती है. लोगों के साथ मतभेद या टकराव होना संभव है. जीवनसाथी के साथ संवाद की कमी बड़े विवाद या गृह क्लेश की वजह बन सकती है. संतान पक्ष को लेकर चिंता बढ़ सकती है. रोग-बीमारी या चोट-दुर्घटना से बचाव रखें.
उपाय: हर रोज सुबह शिवलिंग पर जल अर्पित करें और सफेद व पीले रंग की वस्तुओं का दान करें.
aajtak.in