Rahu Ketu: राहु-केतु की जोड़ी करेगी कमाल, 4 राशियों की बदल जाएगी तकदीर!

Rahu Ketu: 6 अप्रैल 2026 को ये दोनों रहस्यमयी ग्रह एक साथ अपना नक्षत्र बदलने जा रहे हैं. ज्योतिषियों के अनुसार, ग्रहों का यह दुर्लभ संयोग कुछ खास राशियों के लिए भाग्य के द्वार खोलने वाला साबित होगा.

Advertisement
राहु केतु का नक्षत्र गोचर 2026 राहु केतु का नक्षत्र गोचर 2026

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:00 PM IST

Rahu Ketu Nakshatra Parivartan 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का हमारे जीवन पर गहरा असर पड़ता है. लेकिन जब बात राहु और केतु की हो, तो उत्साह और डर दोनों साथ चलते हैं. राहु और केतु को 'छाया ग्रह' माना जाता है, जो हमेशा वक्री यानी उल्टी चाल चलते हैं. आज 6 अप्रैल 2026 को ये दोनों रहस्यमयी ग्रह एक साथ अपना नक्षत्र बदलने जा रहे हैं. ज्योतिषियों के अनुसार, ग्रहों का यह दुर्लभ संयोग कुछ खास राशियों के लिए भाग्य के द्वार खोलने वाला साबित होगा.आइए विस्तार से जानते हैं कि राहु-केतु का यह नक्षत्र गोचर किन 4 राशियों के लिए 'लकी' रहने वाला है. 

Advertisement

1. मेष राशि (Aries): मेष राशि वालों के लिए 6 अप्रैल के बाद का समय किसी वरदान से कम नहीं है. राहु का नक्षत्र परिवर्तन आपके आर्थिक पक्ष को बहुत मजबूत करने वाला है.यदि आपने शेयर बाजार या किसी संपत्ति में निवेश किया है, तो वहां से आपको उम्मीद से ज्यादा रिटर्न मिल सकता है.ऑफिस में आपकी चतुराई और काम करने के तरीके की जमकर तारीफ होगी. बॉस आपके काम से खुश होकर आपको कोई नई जिम्मेदारी या प्रमोशन दे सकते हैं. पत्रक संपत्ति से जुड़े विवाद भी इस दौरान सुलझ सकते हैं.

2. मिथुन राशि (Gemini): मिथुन राशि के जातकों के लिए केतु का नक्षत्र परिवर्तन मानसिक शांति और आत्मविश्वास लेकर आएगा. यदि आपका कोई कोर्ट-कचहरी का मामला लंबे समय से अटका हुआ था, तो 6 अप्रैल के बाद फैसला आपके पक्ष में आने की प्रबल संभावना है.व्यापारियों के लिए यह समय बहुत लाभकारी है. आप कुछ ऐसी नई डील्स फाइनल करेंगे, जो भविष्य में आपके व्यापार को एक नई ऊंचाई पर ले जाएंगी. पुराने दुश्मनों पर आप हावी रहेंगे.

Advertisement

3. तुला राशि (Libra): तुला राशि वालों के लिए राहु और केतु का यह संयुक्त गोचर निजी जीवन और भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी करने वाला है. यदि आप लंबे समय से अपना घर या गाड़ी खरीदने की योजना बना रहे थे, तो अब आपका वह सपना सच हो सकता है. जीवनसाथी के साथ चल रहे पुराने मनमुटाव खत्म होंगे और रिश्तों में मधुरता आएगी. परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के कई मौके मिलेंगे. समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा.

4. धनु राशि (Sagittarius): धनु राशि वालों के लिए राहु का प्रभाव बहुत ही सकारात्मक रहने वाला है. जो छात्र या प्रोफेशनल विदेश जाकर पढ़ाई या नौकरी करने का सपना देख रहे थे, उन्हें 6 अप्रैल के बाद कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है.आपकी सलाह और विचारों को लोग महत्व देंगे. राजनीति या सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए यह समय बहुत अच्छा है, आपकी प्रतिष्ठा और लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा होगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement