Neechbhang Rajyog 2026: 11 अप्रैल से बनेगा नीचभंग राजयोग, इन राशियों को करियर और पैसे में मिलेगा जबरदस्त फायदा

Neechbhang Rajyog 2026: पंचांग के मुताबिक, 11 अप्रैल को बनने जा रहे नीचभंग राजयोग से नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और नई जिम्मेदारियां मिलेंगी. अटके काम पूरे होंगे. नई उपलब्धियों के योग बनेंगे. तो आइए जानते हैं कि बुध गोचर से बनने वाला यह योग किन राशियों का बैंक बैलेंस बढ़ाएगा.

Advertisement
बुध राशि परिवर्तन से बनेगा नीचभंग राजयोग (Photo: ITG) बुध राशि परिवर्तन से बनेगा नीचभंग राजयोग (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 07 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 6:55 AM IST

Neechbhang Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष में जब भी कोई गोचर होता है तो उससे कई योग और कई शुभ योगों का निर्माण होता है. उन्हीं में से एक है नीचभंग राजयोग. ज्योतिष में नीचभंग राजयोग को शक्तिशाली और शुभ योग माना जाता है. जब कोई ग्रह अपनी नीच राशि में होते हुए भी मजबूत स्थिति में बैठा होता है, तो इस योग का निर्माण होता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, नीचभंग राजयोग 11 अप्रैल 2026 को बनेगा, जब बुध मीन राशि में प्रवेश करेंगे. वैसे तो मीन राशि में बुध कमजोर स्थिति में होते हैं लेकिन इस बार मीन राशि के स्वामी गुरु कुंडली के केंद्र भाव में स्थित होंगे. जिसका असर अत्यंत शुभ रहेगा और कुछ राशियों के लिए करियर, धन और सफलता में बड़ा बदलाव लेकर आएगा. नीचभंग राजयोग का प्रभाव न केवल आर्थिक स्थिति सुधारता है, बल्कि यह कार्य, संबंध और व्यक्तिगत जीवन में भी सकारात्मक बदलाव लाता है. आइए जानते हैं कि इस योग से किन राशियों को विशेष लाभ मिलने वाला है.

Advertisement

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए यह योग लाभकारी रहेगा. आपके अटके हुए काम पूरे होंगे. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी. नौकरीपेशा लोग नई जिम्मेदारियां और प्रमोशन पा सकते हैं. बिजनेस में अच्छा मुनाफा मिलने के संकेत हैं. निवेश से लाभ होने की संभावना भी मजबूत है.

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले इस समय करियर में ऊंचाई पर पहुंचेंगे. मेहनत के अच्छे नतीजे मिलेंगे. किसी पुराने विवाद का समाधान हो सकता है. संपत्ति की खरीदारी जैसे मकान या वाहन का सपना पूरा हो सकता है. नई नौकरी या बड़ी डील फाइनल होने के संकेत भी दिखाई दे रहे हैं.

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए यह योग किसी वरदान से कम नहीं होगा. साझेदारी के काम और बिजनेस में सफलता मिलेगी. पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना है. विदेश में नौकरी पाने का सपना सच हो सकता है. प्रेम संबंध और स्वास्थ्य के मामलों में भी सुधार होगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement