Navpancham Yog: अगले 24 घंटे में पलटने वाली है 3 राशियों की किस्मत! गुरु और बुध देंगे बड़ा तोहफा

Navpancham Yog: 23 फरवरी 2026 से बुध और गुरु के बीच शुभ नवपंचम योग बन रहा है. ज्योतिष में यह योग ज्ञान, समझदारी और किस्मत के मजबूत मेल का संकेत माना जाता है.

Advertisement
बुध-गुरु बनाएंगे नवपंचम योग बुध-गुरु बनाएंगे नवपंचम योग

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 1:42 PM IST

Navpancham Yog: ज्योतिष में ग्रहों की चाल केवल आकाशीय गणना नहीं, बल्कि जीवन की दिशा बदलने वाला संकेत मानी जाती है. जब ज्ञान के कारक गुरु और बुद्धि के स्वामी बुध योग बनाते हैं, तो विचारों में स्पष्टता और अवसरों में तेजी देखी जाती है. 23 फरवरी 2026, सोमवार को प्रातः 01:29 बजे से दोनों ग्रहों के बीच 120 डिग्री का शुभ कोण बन रहा है, जिसे ‘नवपंचम योग’ कहा जाता है.  यह योग मानसिक क्षमता, आर्थिक उन्नति और करियर ग्रोथ के नए रास्ते खोलने वाला माना जाता है.  खास तौर पर तीन राशियों के लिए यह समय बड़े लाभ दे सकता है.

Advertisement

मिथुन राशि

आपकी राशि के स्वामी बुध होने के कारण यह योग आपके आत्मविश्वास को नई ऊंचाई देगा. सोच में तेजी और निर्णय में सटीकता देखने को मिलेगी. शिक्षा, संचार, लेखन, मार्केटिंग या व्यापार से जुड़े लोगों को विशेष प्रगति मिल सकती है.  लंबे समय से अटके कार्य गति पकड़ेंगे. आय के नए स्रोत बन सकते हैं. सामाजिक पहचान मजबूत होगी, कार्यक्षेत्र में आपकी बातों को महत्व मिलेगा.

कन्या राशि

यह योग आपके पेशेवर जीवन को मजबूती देने वाला सिद्ध हो सकता है. विश्लेषण क्षमता और योजना बनाने की कला निखरेगी. कार्यस्थल पर आपकी रणनीतियां सफल रहेंगी .  वरिष्ठों का विश्वास बढ़ेगा. पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं. आर्थिक मामलों में संतुलित निर्णय लाभदायक रहेंगे. परिवार का सहयोग मिलेगा.  भविष्य की योजनाएं मजबूत आधार पर आगे बढ़ेंगी.

धनु राशि

Advertisement

गुरु की राशि होने के कारण यह योग आपके लिए विशेष प्रभावशाली रहेगा.  भाग्य का साथ मिलेगा,  रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. व्यवसाय या नौकरी में विस्तार के अवसर बनेंगे. धन लाभ के संकेत हैं, खासकर दूरस्थ स्थान या विदेशी संपर्क से फायदा संभव है. समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी. आध्यात्मिक रुचि भी गहरी हो सकती है. यह समय आत्मविश्वास, आर्थिक मजबूती और दीर्घकालिक सफलता की दिशा में आगे बढ़ने का है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement