Navpancham Rajyog 2026: मार्च के अंत में मंगल-बृहस्पति बनाएंगे नवपंचम राजयोग! इन राशियों को मिलेगा बड़ा फायदा

Navpancham Rajyog 2026: मार्च 2026 के अंत में बनने वाला नवपंचम राजयोग कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ संकेत दे रहा है. गुरु और मंगल के इस खास संयोग से तुला, धनु और कुंभ राशि वालों को करियर, धन और सफलता के नए मौके मिल सकते हैं.

Advertisement
नवपंचम राजयोग 2026 (Photo: ITG) नवपंचम राजयोग 2026 (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 26 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:38 AM IST

Navpancham Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष में मंगल को ऊर्जा, साहस और पराक्रम का प्रतीक माना जाता है, जबकि गुरु बृहस्पति ज्ञान, भाग्य और विस्तार के कारक होते हैं. जब ये दोनों ग्रह खास कोण (लगभग 120 डिग्री) पर आ जाते हैं, तो नवपंचम राजयोग बनता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, मार्च के अंत में गुरु और मंगल आमने सामने आकर नवपंचम राजयोग का निर्माण करेंगे. जिसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह समय ज्यादा लाभ देने वाला माना जा रहा है. ज्योतिष के अनुसार, जब ग्रह एक-दूसरे के साथ अनुकूल स्थिति में होते हैं, तो व्यक्ति के जीवन में नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और प्रगति के अवसर बढ़ जाते हैं. इस दौरान सही योजना और मेहनत से अच्छे परिणाम हासिल किए जा सकते हैं.

Advertisement

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए यह योग रचनात्मकता और सोचने की क्षमता को मजबूत कर सकता है. काम के क्षेत्र में आपको नए आइडिया अपनाने का मौका मिलेगा, जिससे आप दूसरों से आगे निकल सकते हैं. अधिकारियों से सराहना मिल सकती है और नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है. पढ़ाई, आईटी, कला या शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए यह समय खास अच्छा रह सकता है. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. जीवन में सकारात्मक बदलाव नजर आएंगे. रिश्तों में भी संतुलन बना रहेगा.

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए यह समय मेहनत का फल देने वाला हो सकता है. आपकी बातचीत और संपर्क आपको आगे बढ़ने में मदद करेंगे. नौकरी में अच्छा प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा, जिससे अधिकारियों की नजर में आपकी इमेज मजबूत होगी. व्यापार करने वालों के लिए नए प्रयोग और योजनाएं फायदेमंद साबित हो सकती हैं. इस दौरान यात्राएं भी हो सकती हैं, जो भविष्य में लाभ देंगी. परिवार और रिश्तों में तालमेल बना रहेगा. आत्मविश्वास भी बढ़ेगा.

Advertisement

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए यह योग आत्मविश्वास और ऊर्जा में बढ़ोतरी लेकर आ सकता है. करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं. लीडरशिप क्वालिटी भी मजबूत होगी. नौकरी में प्रमोशन या नई भूमिका मिलने की संभावना है. बिजनेस में नई तकनीक या आइडिया आपको फायदा दे सकते हैं. लव लाइफ में भी सुधार रहेगा, लेकिन बेवजह के अहंकार से बचना जरूरी है. पढ़ाई करने वालों को भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. सेहत सामान्य से बेहतर रह सकती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement