Chandra Gochar 2026: चंद्रमा ने नीच राशि वृश्चिक में किया प्रवेश, इन राशियों को रहना होगा सावधान

Chandra Gochar 2026: चंद्रमा ने नीच राशि वृश्चिक में प्रवेश किया है. जानें इस गोचर का किन राशियों पर पड़ेगा ज्यादा प्रभाव, किन लोगों को सावधान रहना होगा, मानसिक तनाव से बचने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं.

Advertisement
 नीच राशि में चंद्रमा (Photo: ITG) नीच राशि में चंद्रमा (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:55 PM IST

Chandra Gochar 2026:  9 मार्च को दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर चंद्रमा ने वृश्चिक राशि में प्रवेश किया है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वृश्चिक चंद्रमा की नीच राशि मानी जाती है. जब चंद्रमा इस स्थिति में होते हैं तो इसका प्रभाव सीधे तौर पर व्यक्ति के मन, भावनाओं और मानसिक संतुलन पर पड़ सकता है. 

चंद्रमा को मन और भावनाओं का कारक ग्रह कहा जाता है, इसलिए इस गोचर के दौरान कई लोगों को मानसिक अस्थिरता, अनावश्यक चिंता या निर्णय लेने में दुविधा महसूस हो सकती है. खासकर कुछ राशियों के लोगों को इस समय अपने व्यवहार, स्वास्थ्य और निर्णयों को लेकर थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत हो सकती है. आइए जानते हैं किन राशियों पर इसका प्रभाव अधिक देखने को मिल सकता है. 

Advertisement

मेष राशि

मेष राशि के लोगों के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है. मन में बेचैनी या तनाव बढ़ सकता है.अचानक खर्च भी बढ़ने की संभावना है. काम में एकाग्रता बनाए रखना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, जिससे निर्णय लेने में भ्रम की स्थिति बन सकती है. इस दौरान स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें. उपाय के तौर पर शिवलिंग पर दूध और जल चढ़ाना लाभकारी माना जाता है.

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को कामकाज में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. छोटी-छोटी बातों पर मन अशांत हो सकता है. थकान या नींद से जुड़ी समस्या भी महसूस हो सकती है, इसलिए अपनी दिनचर्या संतुलित रखें. चंद्रमा को मजबूत करने के लिए चावल और दूध का दान करना शुभ माना जाता है.

Advertisement

कर्क राशि

कर्क राशि के स्वामी स्वयं चंद्रमा हैं, इसलिए इस गोचर का प्रभाव इन पर अधिक पड़ सकता है. मन में भावनात्मक उतार-चढ़ाव बढ़ सकते हैं.  रिश्तों में गलतफहमी की स्थिति भी बन सकती है. छात्रों को पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करने में थोड़ी कठिनाई हो सकती है. ऐसे समय में ‘ॐ सोमाय नमः’ मंत्र का जप करना लाभकारी माना जाता है.

वृश्चिक राशि

चंद्रमा इसी राशि में नीच स्थिति में हैं, इसलिए वृश्चिक राशि के लोगों को मानसिक उतार-चढ़ाव और चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है.  छोटी-छोटी बातों पर तनाव हो सकता है, इसलिए संयम और धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा. परिवार और कार्यक्षेत्र में शांत रहकर निर्णय लेना बेहतर रहेगा. शिवलिंग पर सफेद चंदन और दूध अर्पित करना शुभ माना जाता है. 

मीन राशि

मीन राशि वालों को इस समय ज्यादा सोचने या अनावश्यक चिंता करने की प्रवृत्ति बढ़ सकती है. किसी काम को लेकर असमंजस की स्थिति बन सकती है और योजनाओं में देरी भी संभव है. ऐसे में धैर्य और सकारात्मक सोच बनाए रखना जरूरी है. जरूरतमंद लोगों को सफेद मिठाई या खीर का दान करना शुभ माना जाता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement