Vastu Tips: कंगाल कर देगा घर की इस दिशा में रखा मनीप्लांट, घर में कभी नहीं रुकेगा पैसा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मनी प्लांट का पौधा रखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है और धनधान्य में वृद्धि होती है. हालांकि इसे गलत स्थान या दिशा में रखने पर नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव भी बढ़ता है. इसलिए मनीप्लांट लगाते समय दिशा और स्थान का विशेष ध्यान रखना चाहिए.

Advertisement
मनीप्लांट का पौधा घर में रखने से गरीबी, दरिद्रता घर की चौखट से कोसों दूर रहती है. मनीप्लांट का पौधा घर में रखने से गरीबी, दरिद्रता घर की चौखट से कोसों दूर रहती है.

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 1:35 PM IST

पौधे न केवल घर को खूबसूरत बनाते हैं, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी बढ़ाते हैं. इसलिए आपने देखा होगा कि अमीर लोगों के किचन से लेकर ड्रॉइंग रूम तक कई अलग-अलग किस्म के पौधे रखे होते हैं. खासतौर पर मनीप्लांट का पौधा रखने के बड़े लाभ होते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनीप्लांट का पौधा घर में रखने से गरीबी, दरिद्रता घर की चौखट से कोसों दूर रहती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि गलत स्थान पर रखा मनीप्लांट उल्टा प्रभाव भी डालता है. इसलिए कुछ जगहों पर मनीप्लांट रखने से बचना चाहिए.

Advertisement

घर की इस दिशा में न रखें मनीप्लांट
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर की उत्तर-पूर्व दिशा का प्रतिनिधि बृहस्पति देव करते हैं और धनधान्य के कारक शुक्र ग्रह होते हैं. ये दोनों ही ग्रह परस्पर विरोधी माने जाते हैं. इसलिए जब कोई व्यक्ति घर की उत्तर-पूर्व दिशा में मनीप्लांट रखता है तो नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है.

इसके अलावा, घर की पश्चिम और पूर्व दिशा में भी मनीप्लांट का पौधा लगाना अशुभ माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि इस दिशा में रखा मनीप्लांट व्यक्ति के खर्चों में वृद्धि करता है. ऐसे घरों में लोग हमेशा तनाव में रहते हैं और आय-व्यय में कभी अच्छा तालमेल नहीं बिठा पाते हैं.

कहां रखें मनीप्लांट?
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, मनीप्लांट का पौधा हमेशा घर की दक्षिण-पूर्व दिशा यानी अग्नि कोण में रखना शुभ माना जाता है. इस दिशा का प्रतिनिधित्व शुक्र ग्रह करते हैं और इस दिशा के देवता भगवान गणेश हैं. इसलिए यहां मनीप्लांट लगाने से घर की सुख-संपन्नता बढ़त पर रहती है. व्यक्ति को हमेशा आर्थिक लाभ होता है. खर्च, निवेश सिर्फ जरूरी जगहों पर ही होता है.

Advertisement

मनी प्लांट लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान
वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनीप्लांट का पौधा लगाने से पहले कुछ बातों का विशेष ख्याल रखना चाहिए. यह पौधा घर में कभी नहीं सूखना चाहिए. अगर इसके पत्ते सूखने लगें तो उन्हें तुरंत हटा देना चाहिए. मनीप्लांट के पौधे को नियमित रूप से पानी देना चाहिए.  मनीप्लांट का पौधा बहुत तेजी से बढ़ता है. ध्यान रहे कि इसके पत्ते कभी जमीन पर लटकने नहीं चाहिए. इनका हमेशा ऊपर उठा रहना उत्तम माना जाता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement